ब्रेकिंग
Azam Khan News: जौहर यूनिवर्सिटी वित्तीय अनियमितता मामले में ईडी का शिकंजा, 416 करोड़ के अंतर पर नया... Bihar Economy & Mining: रोहतास, गया और जमुई में मिलेंगे दुर्लभ खनिज? 21 हजार करोड़ के राजस्व और लाखो... Patna NEET Girl Death Investigation: सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर अदालत सख्त, 68 सवालों की सूची के सा... Jaipur Airport Alert: विमान हाईजैक के झूठे अलर्ट से जयपुर एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, एयर इंडिया की फ्ला... Mata Maurvi Shaktipeeth Sikar: 120 फीट ऊंचा शिखर और आधुनिक डिजिटल गैलरी, खाटू श्याम की माता का बनेगा... Ratnagiri ATS Raid: रत्नागिरी से अरबी भाषा की शिक्षिका समेत तीन लोगों से पूछताछ, व्हाट्सएप ग्रुप और ... Delhi Road Safety Report: पिछले 6 सालों में सबसे भयावह स्थिति, दिल्ली में हर दिन औसतन 17 सड़क हादसे IMD Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ का असर, 14 अक्टूबर को इन राज्यों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बा... Indore Traffic Update: ट्रैफिक हेल्पलाइन पर मिल रही शिकायतों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, अब तक 4400 से अध... NDPS Act Action Indore: परदेशीपुरा से एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने खंगाले पुराने आपराधिक रिक...
देश

‘अमित शाह ने PM मोदी को कहा ‘पागल’…अपने बयान पर सत्यपाल मलिक ने अब दी यह सफाई

मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए अपने बयान को लेकर अब सफाई दी है। उन्होंने कहा, मैंने यह नहीं कहा कि अमित शाह ने पीएम नरेंद्र मोदी के लिए कुछ भी गलत कहा। एक न्यूज चैनल से बात करते हुए सत्यपाल मलिक ने कहा, ‘अमित शाह तो पीएम मोदी का बहुत सम्मान करते हैं। उन्होंने उनके बारे में कुछ भी गलत नहीं कहा। उन्होंने यह जरूर कहा था कि कुछ लोग पीएम मोदी को मिसगाइड करते हैं, आप उनसे मिलते रहिए। एक दिन उन्हें बात समझ में आ जाएगी।’

सत्यपाल मलिक ने कहा था कि मैंने प्रधानमंत्री से जब भी बात की तो उनका रवैया बहुत अड़ियल था। इसके बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि अमित शाह से मिलो। मलिक ने कहा कि जब मैं अमित शाह से मिला तो उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मैड (पागल) हैं लोगों ने मोदी जी की अकल खराब कर रखी है। मलिक ने अपने इसी बयान पर सफाई देते हुए कहा कि मैंने ऐसे नहीं कहा कि शाह ने मोदी को पागल कहा है। अपने बयान के चलते अमित शाह और पीएम मोदी के बीच रिश्ते खराब होने के कयासों को लेकर सत्यपाल मलिक ने कहा कि दोनों के बीच रिश्ते बहुत अच्छे हैं। सत्यपाल मलिक ने कहा कि पीएम मोदी ने जिस टोन में इन कानूनों को वापस लिया, उससे समाज में उनकी गुडविल बढ़ी है।’

कृषि कानूनों के रद्द होने के बाद की स्थिति पर सत्यपाल मलिक ने कहा कि लोगों का रवैया अब पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति बदला है। भाजपा के प्रति भी लोगों का रवैया नरम हुआ है, जो भी हुआ है बहुत अच्छा हो गया है। वहीं कांग्रेस ने मलिक के इस बयान को मुद्दा बना लिया है।

बता दें कि हरियाणा के दादरी में एक सामाजिक समारोह को संबोधित करते हुए मलिक ने कहा था कि मैं जब किसानों के मामले में प्रधानमंत्री जी से मिलने गया तो मेरी पांच मिनट में लड़ाई हो गई उनसे। वो बहुत घमण्ड में थे। जब मैंने उनसे कहा कि हमारे 500 लोग मर गए… तो उन्होंने कहा कि मेरे लिए मरे हैं? (मैंने) कहा आपके लिए ही तो मरे थे, जो आप राजा बने हुए हो… मेरा झगड़ा हो गया। कांग्रेस ने भी ट्विटर हैंडल पर मलिक के बयान को शेयर किया और आरोप लगाया कि मोदी के अहंकार की वजह से इतने किसान मारे गए।

Related Articles

Back to top button