ब्रेकिंग
बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड...
मध्यप्रदेश

MP में बेकाबू हुआ कोरोना! 308 नए पॉजिटिव केस आए सामने, सिंधिया के PA समेत, SDM, कलेक्टर और डॉक्टर भी चपेट में

भोपाल: मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश भर में 308 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इससे एक दिन पहले 221 केस आए थे। इसका सीधा मतलब यह है कि रोजाना कोरोना का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। नए केसों के साथ अब कुल एक्टिव केस 1029 हो गए हैं। बड़ी बात यह है कि कोरोना संक्रमण की चपेट में आमजन के साथ साथ अधिकारी जिनमें कलेक्टर, एसडीएम, डॉक्टर और ज्योतिरादित्य सिंधिया के पीए भी आ गए हैं।

वहीं इंदौर कोरोना हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। इंदौर के एक एसडीएम अक्षय मर्काम भी पॉजिटिव पाए गए हैं। यहां 137 नए मरीज पाए गए हैं। एक मरीज की मौत हुई है। इसके अलावा भोपाल में भी कोरोना धीरे धीरे पैर पसारता नजर आ रहा है। यहां एक दिन में 69 नए केस सामने आए हैं। वहीं दतिया जिले में कलेक्टर संजय कुमार और उनकी पत्नी समेत परिवार के दो अन्य सदस्य भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा ग्वालियर में 25 , उज्जैन में 9, रतलाम में एक, जबलपुर में 21 , सागर में 5, खंडवा में 4, शिवपुरी में 6 नए पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं।

नहीं बढ़ाई जाएगी कोरोना पाबंदियां- विश्वास सारंग
कोरोना पाबंदियों को लेकर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि फिलहाल किसी भी प्रकार की अन्य पाबंदियां नहीं बढ़ाई जा रही है। लेकिन सभी को सुनिश्चित करना है कि स्वयं अनुशासन और संयम के साथ कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखें। मास्क पहने और सुनिश्चित करें कि स्वयं को और परिवार को संक्रमण से बचाएं।

वहीं चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि 15-18 साल के बच्चों के लिए सोमवार को शुरु हुए वैक्सीनेशन अभियान में 10 लाख बच्चों को वैक्सीन लगाई गई। आज बच्चों में उत्साह देखने को मिल रहा है। यह बहुत सकारात्मक पक्ष है। बच्चों को निवेदन किया है कि अपने दोस्तों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित करें। मुख्यमंत्री ने 20 जनवरी तक 48 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का टारगेट दिया है। हमें उम्मीद है कि इस टारगेट को हम पूरा कर लेंगे। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि वैक्सीनेशन के मामले में हम पूरी मुस्तैदी के साथ काम करें। कल 8923 सेशन में वैक्सीनेशन अभियान चलाया था। लगभग 50400 कर्मचारी इस अभियान में लगे थे। बच्चों के अभिभावकों को धन्यवाद दूंगा कि उन्होंने अभियान को सफल बनाया।

Related Articles

Back to top button