ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
मध्यप्रदेश

शहडोल एडीजीपी डीसी सागर की मुख्यमंत्री ने की तारीफ

शहडोल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को भोपाल में गृह विभाग की समीक्षा करते हुए शहडोल के एडीजीपी डीसी सागर की फिटनेस को लेकर उनकी तारीफ की है। सीएम ने कहा है कि यदि फिट रहना सीखना है तो डीसी सागर से सीखो। सीएम से मिली तारीफ के बाद एडीजीपी बहुत ही खुश हैं।

खुद को फिट रखने के लिए देते हैं ध्यान: शहडोल रेंज के एडीजीपी डीसी सागर खुद को फिट रखने के लिए 56 साल की उम्र में भी अपने शरीर का बहुत ध्यान रखते हैं। सुबह सूरज निकलने से पहले उठना और उसके बाद मॉर्निंग वाक योग व्यायाम इनकी दिनचर्या का हिस्सा है। यही कारण है कि यह पूरी तरह से फिट नजर आते हैं। इतना ही नहीं जब भी किसी कार्यक्रम में पहुंचते हैं तो वहां पर वह अपने कुर्सी पर बैठने के अंदाज से लोगों के आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं

युवाओं को करते रहते हैं मोटिवेट: जब भी किसी कार्यक्रम में एडीजीपी डी सी सागर पहुंचते हैं तो वहां पर जोशीले अंदाज में वह अपने भाषण की शुरुआत करते हैं उससे युवा बहुत आकर्षित होते हैं इतना ही नहीं अपने भाषण में युवाओं पर फोकस भी करते हैं और उनको बोलते हैं कि अपने शरीर को चुस्त तंदुरुस्त रखो क्योंकि यही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।

हमेशा देते हैं युवाओं को संदेश: एडीजीपी सागर हमेशा युवाओं को योग व्यायाम और मॉर्निंग वाक के लिए प्रेरित करते हैं साथ ही खेलों की तरफ भी युवाओं का ध्यान आकर्षित करते हैं । शहडोल संभाग में जहां कहीं भी खेल से संबंधित प्रतियोगिताएं होती है वहां पर डीसी सागर इन दिनों मुख्य अतिथि के रुप में बुलाए जाने लगे हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बंद करवा दिया समोसा: एडीजीपी डीसी सागर ने अपनी शहडोल में आयोजित पहली प्रेस कांफ्रेंस में ही पत्रकारों को नाश्ते में समोसा देने से मना कर दिया था और कहा था कि इसकी जगह फल को नाश्ते में रखा जाए । इससे भी स्पष्ट होता है कि वह खानपान को लेकर भी बहुत सतर्क रहते हैं।

फिट रहने के लिए यह करते हैं

-सुबह सूरज निकलने से पहले उठ जाते हैं ।

-बंगले के अंदर करते हैं मॉर्निंग वॉक ।

-एक घंटे योग व्यायाम के लिए देते हैं समय ।

-खानपान का रखते हैं ध्यान नाश्ते में फलों को देते हैं महत्त्व।

-सकारात्मक विचारों को जन्म देने वाली पुस्तकों का करते हैं अध्ययन

मुख्यमंत्री जी ने मेरा जो प्रोत्साहन किया है उसके लिए उनको धन्यवाद देता हूं ।

डीसी सागर, एडीजीपी शहडोल रेंज

शहडोल रेंज के एडीजीपी डीसी सागर से युवाओं को बहुत ही प्रेरणा मिल रही है जिस तरह से वह फिट रहते हैं उसी तरह से अपने पुलिस महकमे के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी वे फिट रहने का पाठ पढ़ा रहे हैं।

राजीव शर्मा कमिश्नर शहडोल।

Related Articles

Back to top button