ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में आफलाइन कक्षाओं में पसरा सूनापन, आनलाइन क्लास अटेंड कर रहे विद्यार्थी

भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है। मध्य प्रदेश में 24 घंटे के अंदर 308 नए कोरोना पाजिटिव मरीज मिले हैं, अब प्रदेश में कोरोना के कुल एक्टिव केस की संख्या 1029 पहुंच गई है। मध्य प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों में आनलाइन और आफलाइन मोड में क्लास लगाई जा रही हैं। प्रदेश में कोरोना केस बढ़ते ही अभिभावक अपने बच्चों को स्‍कूल भेजने से हिचकिचा रहे हैं। अत: आनलाइन क्लास में बच्‍चों की संख्‍या पुन: बढ़ गई है। जिस तरह से प्रदेश में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, उससे एक बार फिर आफलाइन ली जाने वाली परीक्षाओं को लेकर भी असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है
बड़ी कक्षाओं क साथ शुरू हुए थे स्कूल
मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण कम होने के बाद शुरुआत में बड़ी कक्षाओं 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ स्कूल खोले गए थे, इसके बाद पहली से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोले गए। इसके बाद आनलाइन क्लास पूरी तरह से बंद करने की तैयारी थी, लेकिन उस समय अभिभावकों द्वारा बच्चों के लिए वैक्सीन न आने और कोरोना के खतरे को लेकर आपत्ति जताई गई। जिसके बाद सभी स्कूलों में आनलाइन और आफलाइन दोनों मोड में पढ़ाई के लिए सरकार ने अनुमति दी। लेकिन नए साल की शुरुआत के साथ बढ़ते कोरोना मरीजों को देख कई आफलाइन क्लास अटेंड करने स्कूल जा रहे विद्यार्थियों ने भी पुन: आनलाइन क्लास लेना शुरू कर दिया है। उम्‍मीद है कि स्‍कूल शिक्षा विभाग भी कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर बच्‍चों की पढ़ाई-लिखाई और परीक्षाओं को लेकर जल्‍द ही कोई नया आदेश जारी कर सकता है।

Related Articles

Back to top button