ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

रायपुर में एनी डेस्क डाउनलोड करवाकर एक लाख 90 हजार रुपये की ठगी

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आए दिन लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। इसी कड़ी में एनी डेक्स एप डाउनलोड करवाकर खाते से आनलाइन 1 लाख 90 हजार की ठगी कर ली गई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार थाने में विकास जैन से ठगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। प्रार्थी का मेडिकल स्टोर्स है। 22 दिसंबर को तीन अलग-अलग नंबर से अज्ञात व्‍यक्ति द्वारा प्रार्थी के नंबर फोन किया गया। फोन धारक ने खुद को बीएसएनएल का कर्मचारी बताया। बीएसएनएल कंपनी की सेवा बंद करने अथवा चालू रखने की बात कहकर झांसे में लिया। इसके बाद एनी डेस्क और आटोमैटिक एसएमएस सर्विस एप डाउनलोड करवाया गया। डाउनलोड करते ही। खाते से एक लाख 90 हजार रुपये निकाल लिए गए।

मोबाइल दुकान में चोरों का धावा
उरला थाना क्षेत्र की मोबाइल दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उरला थाने में मनीष ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। मनीष ने बताया कि उरला सुभाष चौक में उसकी मोबाइल की दुकान है। रविवार रात वह दुकान बंदकर घर चला गया था। दूसरे दिन सुबह पड़ोस के लोगों ने बताया कि दुकान के बाहर के शटर का ताला टूटा हुआ। वहां पहुंच कर देखा गया तो दुकान से कोई मोबाइल चुरा ले गया था। लगभग 68 हजार रुपये के मोबाइल की चोरी हुई है। पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button