ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

पीएम मोदी आज फिरोजपुर में, पंजाब को देंगे 42,750 करोड़ रुपये के विकास प्रोजेक्टों की सौगात

फिरोजपुर। PM Modi in Ferozepur: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज फिरोजपुर में पीजीआइ के सेटेलाइट सेंटर का शिलान्यास करेंगे। यहां पीएम रैली को भी संबोधित करेंगे। रैली स्थल पर तैयारियों के लिए भाजपा नेता पहुंचने शुरू हो गए हैं। इस दौरान पीएम मोदी 42,750 करोड़ रुपये के प्रोजेक्टों का नींव पत्थर वर्चुअल तौर पर रखेंगे। इस रैली में कैप्टन अमरिंदर सिंह भी आएंगे।

पीजीआइ सेटेलाइट सेंटर के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांदाविया, गजेंद्र शेखावत, मीनाक्षी लेखी, राज्यपाल बनवारी लाल राजपुरोहित भी हिस्सा लेंगे। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पहले ही कह चुके हैं कि स्टाफ के दो सदस्य कोविड पाजिटिव आने के कारण वह खुद नहीं पहुंच पाएंगे, लेकिन वर्चुअल तौर पर मौजूद रहेंगे। सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे हैं। बारिश के कारण कार्यक्रम में विलंब होने के बावजूद की रैली में शामिल होने वालों का उत्साह थमता नजर नहीं आ रहा। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। सुरक्षा एजेंसियां कार्यक्रम स्थल के साथ आसपास क्षेत्र में सक्रिय हैं।

गत दिवस बूंदाबांदी के बावजूद भाजपा नेता और पुलिस प्रशासन अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे रहे। खास बात यह है कि मोदी सात वर्ष में तीसरी बार फिरोजपुर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री की रैली के लिए तीस एकड़ में सजाए पंडाल में 50 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं, वहीं मंच को विशेष रूप से सजाया गया। रैली की सुरक्षा के लिए 10 हजार पुलिस कर्मचारी रैली स्थल पर तैनात किए गए हैं।

पीजीआइ सेटेलाइट सेंटर के शिलान्यास कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री के आगमन के लिए यहां तीन हेलीपैड बनाए गए हैं, वहीं हुसैनीवाला बार्डर के पास चार हेलीपैड अलग से तैयार किए गए हैं। पीएम मोदी की रैली को लेकर भाजपा उत्साहित है। इस रैली से पीएम पंजाब में चुनावी बिगुल फूंकेंगे।

मोदी की रैली से पहले चन्नी ने मांगा पंजाब के लिए पैकेज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज फिरोजपुर में होने वाली रैली से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने उनसे पंजाब के लिए पैकेज की घोषणा करने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर पंजाब में लगने वाली इंडस्ट्री के लिए कर रियायतों वाला पैकेज घोषित करने को कहा है। चन्नी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री का पंजाब आने पर वह उनका स्वागत करते हैं, लेकिन मेरे दफ्तर में कोविड के दो मरीज आने के कारण मैं फिरोजपुर नहीं जा सकूंगा, बल्कि हिमाचल और हरियाण के मुख्यमंत्रियों की तरह उनसे वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए ही जुड़ूंगा। उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री मनप्रीत बादल सहित कुछ अन्य मंत्री पीएम का स्वागत करने जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम के आने से पूर्व उन्होंने उन्हें पत्र लिखे हैं जिसमें बीएसएफ का दायरा 15 किलोमीटर से बढ़ाकर 50 किलोमीटर करने वाला फैसला वापस लेने को कहा है। मुख्यमंत्री ने एक बार फिर से पंजाब के किसानों पर चढ़ा पूरा कर्ज एकमुश्त माफ करने के लिए संयुक्त प्रयास करने को कहा है।

बता दें, मुख्यमंत्री ने पहले भी प्रधानमंत्री से इस संबंधी कहा था कि अगर केंद्र सरकार किसानों का कर्ज माफ करने संबंधी कोई फैसला लेती है तो राज्य सरकार भी इसमें अपनी हिस्सेदारी देने को तैयार है। पंजाब ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री से चंडीगढ़ को पंजाब को देने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने इस संबंधी भी प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखा है।

Related Articles

Back to top button