ब्रेकिंग
Deoria Teacher Suicide Case: पूर्व BSA शालिनी श्रीवास्तव दिल्ली से गिरफ्तार; शिक्षक को आत्महत्या के ... Moradabad Love Story: हीना और मोसिन का वायरल वीडियो; प्रेमिका ने परिवार पर लगाए जान से मारने की साजि... Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में SIT की जांच तेज; चंपत राय और अन्य कर्मचारियो... NIA Raid Punjab: आतंकी गतिविधियों से कमाई गई संपत्ति पर NIA का शिकंजा; UAPA के तहत मकान कुर्क CBI Action on CREST: बैंक अधिकारियों और सरकारी कर्मचारियों पर FIR; चंडीगढ़ फंड गबन केस में पहली चार्... Bengaluru Murder Cases: आपसी रिश्तों में बढ़ती क्रूरता; लिव-इन पार्टनर और होमगार्ड पत्नी की हत्या के ... Vadodara Road Accident: वडोदरा में भीषण सड़क हादसा; लग्जरी बस और ट्रक की टक्कर में 10 लोगों की मौत Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका; 7 बागी सांसद एकनाथ शिंदे के संपर्क में, कल हो सकते है... Domestic Violence Case: गाजीपुर में बेरहम पति की करतूत; दहेज के लिए पत्नी को घर से निकाला, SP के आदे... Ballia News: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और रवि किशन के कार्यक्रम में बवाल; पुलिस को करना पड़ा लाठीचार...
मध्यप्रदेश

उज्जैन में महाकाल दर्शन: जेपी नड्डा और सीएम मोहन यादव ने किया पूजन-अर्चन, स्वच्छता का दिया संदेश

उज्जैन : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार देर रात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ उज्जैन पहुंचे। प्रवास के दौरान उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए और शयन आरती में सम्मिलित होकर आशीर्वाद लिया। मंगलवार सुबह दोनों नेताओं ने नंदी हाल में लगभग 20 मिनट तक विधिवत पूजन किया और इसके बाद गर्भगृह में प्रवेश कर भगवान महाकाल का अभिषेक व पूजन-अर्चन किया।

गर्भगृह में पुजारी आकाश द्वारा षोडशोपचार पूजन संपन्न कराया गया, जो यश-कीर्ति और लोककल्याण की भावना से किया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। पूजन के पश्चात मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री महाकाल मंदिर परिसर स्थित अन्न क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की और स्वयं भी प्रसादी ग्रहण की।

प्रसादी में पोहे ग्रहण करने के बाद जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी थाली स्वयं उठाकर निर्धारित स्थान पर रखी, जिससे समानता और सेवा भाव का संदेश दिया गया। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाते हुए उपयोग किए गए डिस्पोजल को स्वयं डस्टबिन में डाला। नेताओं ने श्रद्धालुओं के साथ बैठकर प्रसादी ग्रहण कर यह संदेश दिया कि महाकाल के दरबार में सभी भक्त समान हैं। यह दौरा भक्ति, सेवा और स्वच्छता-तीनों मूल्यों का सशक्त उदाहरण बना।

Related Articles

Back to top button