ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

ATM कार्ड इस्तेमाल करने वालों के लिए बहुत जरूरी जानकारी! पैसों से जुड़ा है मामला

नई दिल्ली । अगर आपका बैंक में अकाउंट है और आप बैंक की ATM कार्ड सेवा इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि, सभी जानते हैं कि टेक्नोलॉजी आपके जीवन को आसान बनाने के साथ ही कभी-कभी आपको परेशानी में भी डाल देती है। ATM एक टेक्नोलॉजी ही है, जो आपके बैंक द्वारा अकाउंट से कैश निकालने के लिए उपलब्ध कराई गई है। अब मान लीजिए आप कभी आप ATM गए और आपने अपने ATM कार्ड से ट्रांजैक्शन की लेकिन वह फेल हो गई। हालांकि, बावजूद इसके आपके अकाउंट से पैसा कट गया, तो आप क्या करेंगे? कभी सोचा है?

ऐसी परेशानी का सामना हम सभी ने कभी न कभी किया ही होगा। यह आम तौर पर टेक्निकल ग्लिच के कारण होता है. बैंक की कोई मंशा नहीं होती कि वह आपको पैसे न दे और आपके खाते से पैसा काट ले। लेकिन, यह भी सच है कि टेक्निकल ग्लिच के कारण ही सही, लेकिन आम नागरिक को इसके कारण परेशानी का सामना तो करना ही पड़ता है। इसके अलावा कई बार फिजिकल ग्लिच के कारण भी ATM ट्रांजैक्शन फेल हो जाती है लेकिन पैसा कट जाता है और हम परेशान हो जाते हैं। तो आज हम आपको बता दें कि ऐसी स्थिति में भी आपको पैसा सेफ रहता है।

ऐसे स्थिति में पैनिक नहीं करना चाहिए। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का स्पष्ट कहना है कि गलती से डेबिट हुए पैसों को बैंक द्वारा ग्राहक के खाते में पांच वर्किंग डे (कार्य दिवस) के अंदर क्रेडिट करना होगा। यानी, बैंक बाध्य हैं कि वह ऐसी स्थिति में जहां आपको पैसा नहीं मिला है लेकिन खाते से पैसा कट गया है, आपको पांच कार्य दिवसों के अंदर आपके खाते में पैसा वापस डाल दें। लेकिन, अगर बैंक ने पांच कार्य दिवसों में पैसा नहीं लौटाया तो?

अगर बैंक पांच कार्य दिवस में पैसा वापस खाते में नहीं डालता है तो उसके बाद उसपर प्रति दिन के हिसाब से 100 रुपये का जुर्माना लगेगा। इसके लिए आपको बैंक में कोई शिकायत दर्ज कराने की जरूरत नहीं होती है। RBI के नियमों के अनुसार, बैंकों को खुद ही इसपर काम करते हुए इसका समाधान करना होता है। यह प्रक्रिया डिफॉल्ट तरीके से होती है। हालांकि, अगर बैंक द्वारा पैसा वापस लौटाया ही नहीं जाता है तो आप इसके लिए बैंक के शिकायत निवारण विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button