ब्रेकिंग
Goraya-Phillaur Highway Accident: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर ट्राले और बाइक की भीषण टक्कर; लुधियाना के... Jalandhar Powercom Action: जालंधर में बिजली बोर्ड का बड़ा एक्शन, नगर निगम की अवैध स्ट्रीट लाइटों के ... Punjab ED Action: मंत्री संजीव अरोड़ा के बाद अब पावरकॉम चेयरमैन पर शिकंजा; ईडी की पूछताछ टली, अब 20 ... Punjab Weather Update: पंजाब में 18 से 23 मई तक भीषण लू का अलर्ट; बठिंडा में पारा 43 डिग्री पार, जान... Ludhiana Cyber Fraud: दिन में बेचता था सब्जी, रात को बनता था इंटरनेशनल साइबर ठग; लुधियाना में मुनीश ... PSPCL Smart Phone Controversy: पावरकॉम में महंगे स्मार्ट फोन बांटने पर बवाल; बिजली कर्मचारियों ने लग... Ludhiana Crime News: लुधियाना में घिनौना जालसाजी; मृत पत्नी को जिंदा बताकर बैंक से लिया 12.81 लाख का... Yamunanagar Kidnapping Attempt: यमुनानगर में 10 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास, बाइक से गिरा मासूम ... Gurugram Crime News: गुड़गांव में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 10 सरकारी कर्मचारियों के... Faridabad EV Fire: फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर ...
मध्यप्रदेश

इंदौरियों को महंगी न पड़ जाए यह लापरवाही! सुपर स्पीड से बढ़ रहा कोरोना, एक दिन में 319 नए केस

इंदौर: दुनिया भर में महामारी के नए वैरियंट ओमीक्रॉन ने हड़कंप मचा रखा है। वही मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में हालत दिन पर दिन बिगड़ते जा रहे हैं। एक तरफ सरकार/प्रशासन की सख्तियां वही दूसरी ओर मालवा उत्सव, नया साल या यूं कहें जनता की लापरवाही ने इंदौर को कोरोना का हॉट स्पॉट की तरफ धकेल दिया। जिसके कारण कोरोना के मामले लगातार बढ़ने लगे हैं। कल 4 जनवरी 2022 की बात करें तो मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला इंदौर के डॉ. बी.एस. सैत्या द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार 319 पॉजिटिव संक्रमित मरीज और 15 रिपीट पॉजिटिव आये है। वही एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत भी हो गई। इंदौर शहर में कोरोना जनता और प्रशासन की लापरवाही से विकराल रूप लेता जा रहा है। इंदौर कलेक्टर ने तो तीसरी लहर आने के संकेत तक दे दिए हैं। इस लहर में एसडीएम हो या फिर बच्चे बड़े हो या वैक्सीनेट करे सभी संक्रमित होने लगे हैं। वहीं एक मरीज की मौत भी हो गई है। साथ ही बात करें मध्यप्रदेश के गृहमंत्री की तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ओमीक्रोन के साथ साथ फिर से डेल्टा वैरिएंट भी फैल रहा है।

पिछले 9 दिनों की डिटेल पर नजर दौड़ाएं तो अब तक टोटल कोरोना पॉजिटिव मरीज को आंकड़ा बहुत ही भयभीत करने वाला है जिसमें रिपीट मरीजों की संख्या भी कम नहीं है।

04/01/2022..319..रिपीट.15
03/01/2022..137..रिपीट.3
02/01/2022..110..रिपीट.10
01/01/2022…80…रिपीट.3
31/12/2021…62…रिपीट.10
30/12/2021…43…रिपीट.6
29/12/2021…54…रिपीट.3
28/12/2021…32…रिपीट.6
27/12/2021…27…रिपीट.3

पिछले 9 दिन में अगर इस हिसाब से रिपीट मरीजों को मिला कर टोटल किया जाए तो यह संख्या 864 + 49= 913 होती है।

Related Articles

Back to top button