ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

नगर निगम रिसाली में कांग्रेस की शशि सिन्हा प्रथम महापौर, सभापति केशव बने बछोर

भिलाई । दुर्ग जिले के रिसाली नगर निगम के लिए कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी शशि सिन्हा एवं सभापति के लिए केशव ने जीत हासिल कर ली है। कुल 40 पार्षदों वाले नगर निगम में कांग्रेस के दोनों को 27-27 मत मिले हैं। बुधवार को चुनाव में भाजपा की ओर से महापौर के लिए रमा साहू एवं सभापति के लिए धर्मेंद्र भगत को हराया। महापौर के तीसरी प्रत्याशी सुनंदा चंद्राकर भी रही।

दोपहर एक बजे शुरू हुए चुनाव की प्रक्रिया के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, अंताव्यवसायी सहकारिता वित्त विकास निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, रिसाली चुनाव प्रभारी बृजमोहन सिंह के साथ कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी शशि सिन्हा सभापति प्रत्याशी केशव बंछोर एवं सभी पार्षद चुनाव स्थल पहुंचे। मतदान में कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिन्हा को कुल 27 मत मिले।

जबकि भाजपा की रामा साहू को 9 मत मिले । सुनंदा चंद्राकर को 4 मत मिले। सभापति के लिए कांग्रेस के केशव बंछोर को 27 मत मिले। भाजपा के धर्मेंद्र भगत को 13 मत मिले। रिसाली नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के 21, भाजपा के 14 एवं 5 निर्दलीय चुनाव जीत कर आए थे। इसके पूर्व पहले चुनाव में नव निर्वाचित पार्षदों ने आज सुबह अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली है। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी डा. एसएन भुरे ने कोविड प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए पांच-पांच पार्षदों को शपथ दिलवाई। महापौर का पद शशि सिन्हा के जीतने के बाद कांग्रेस में खुशी है। कांग्रेस के पार्षदों ने कहा छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जनहित के कार्यों का असर पड़ा है, जिससे लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया।

Related Articles

Back to top button