ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अफसरों की बैठक कर लिया विकास कार्यों का लेखाजोखा, कोरोना संक्रण से लोगों को बचाने के लिए निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को सरकार की प्रमुख योजनाओं को लागू करने को लेकर अफसरों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने अफसरों से पूछा कि सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को कितना मिला और किस क्षेत्र में अभी काम करना बाकी रह गया है। बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों के लिए दी गई धनराशि के खर्च का लेखाजोखा भी अफसरों से मांगा। कृषि सचिव ने बताया कि छत्तीसगढ़ में तीन साल में 15 लाख से पंजीकृत किसानों की संख्या अब 24 लाख हो गई है। जबकि खेती का पंजीकृत रकबा 24 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 30 लाख हेक्टेयर हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के लाभ के लिए फसल चक्र के लिए राज्य के हर ब्लाक में कार्यशाला आयोजित कर जागरूक करने का प्रयास किया जाए। जिससे वे धान, मक्का के अलावा दूसरी फसल उपजाने के लिए प्रेरित हो सके।

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए दिए निर्देश

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि राज्य में कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रोन के मरीज बढ़ रहे है। सीआरपीएफ के जवानों के संक्रमित होने के साथ-साथ स्कूलों में बच्चे और शिक्षक संक्रमित हो रहे हैं। हर दिन कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसके लिए मास्क और शारीरिक दूरी के नियमों का पालन कराना सुनिश्चित करें। बाजारों में भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों का जाने से रोकने का प्रयास करे। इसके साथ ही अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए बेड, आक्सीजन और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही जहां परीक्षा आदि हो इसके लिए सेंटरों की संख्या बढ़ा दी जाए। जिससे संक्रमण का खतरा कम से कम हो।

Related Articles

Back to top button