ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

फरार पूर्व सांसद धनंजय सिंह मामले पर बोले DGP – जांच के बाद होगी कार्रवाई

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फरार चल रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व बाहुबली सांसद धनंजय सिंह का क्रिकेट खेलते वायरल हुए एक वीडियो पर सवाल उठाते हुए कहा है कि फरार बाहुबली को सत्ता का संरक्षण मिलने के कारण गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है। वहीं इस मामले में उठे सवाल पर यूपी डीजीपी मुकुल गोयल ने कहा मामले संज्ञान की जांच की जाएगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से जौनपुर के बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कुछ लड़कों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। सिंह, हत्या के एक मामले में सात महीने से फरार हैं। मऊ के ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि की पिछले साल जनवरी में हुयी हत्या के मामले में वांछित है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने सिंह पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है।  सपा ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो साझा करते हुये कहा, ‘‘फर्क साफ है।

मुख्यमंत्री से जुड़े माफिया ‘खेल’ रहे क्रिकेट। 25000 के इनामी माफिया धनंजय सिंह सत्ता के संरक्षण में पुलिस की नाक के नीचे ले रहे खुले आसमान के नीचे खेल का मजा। ‘डबल इंजन’ सरकार के बुलडोजर को नहीं मालूम इनका पता। जनता सब देख रही, बाईस में भाजपा साफ।”   इसके कुछ घंटे बाद अखिलेश ने ट्वीट कर कहा, ‘‘भाजपा का काम, अपराधी सरेआम। बाबा जी अपने करीबी नालबद्ध माफियाओं के टॉप टेन की सूची बनाकर एक टीम बना लें और आईपीएल की तरह एक ‘एमबीएल’ मतलब ‘माफिया भाजपा लीग’ शुरू कर दें। शहर के पुलिस कप्तान तो उनके लिए पिच बिछाए बैठे ही हैं और टीम कप्तान वो ख़ुद हैं ही। हो गए पूरे ग्यारह।”   उल्लेखनीय है कि बसपा से जौनपुर के सांसद रहे धनंजय सिंह का नाम हत्या के मामले में पुलिस द्वारा गत वर्ष अप्रैल में वांछित घोषित किया गया था। वह जौनपुर के निर्दलीय विधायक भी रह चुके हैं।

Related Articles

Back to top button