ब्रेकिंग
Chowka Thana Area News: बस में सवार थे 25-30 यात्री, सुबह तड़के हुए हादसे के बाद मची अफरा-तफरी Jail News: रांची के बाद अब जमशेदपुर में सुधर रही जेल की स्थिति, उत्पादन इकाइयों से जुड़ रहे हैं बंदी Gumla News: शहीद अल्बर्ट एक्का के बेटे विंसेंट एक्का से ट्रैक्टर वापस, कृषि विभाग ने वित्तीय विवाद प... Jharkhand News: कीर्तन में जा रहे 55 वर्षीय भागीरथ राय के साथ लूटपाट, मुफस्सिल थाना प्रभारी ज्ञान रं... Election Commission Controversy: इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद घिरे CEC ज्ञानेश कुमार, देश भर म... UP Crime News: हथियार ले जाने पर सवाल पूछने पर मारपीट का मामला, वादी पक्ष ने संपत्ति कुर्की की मांग ... Indore Collectorate Rallies: पारंपरिक वेशभूषा में सड़कों पर उतरे सैकड़ों समाजजन, शिक्षा और रोजगार मे... Bilaspur Crime News: अमसेना में चोरों ने कार चुराकर जलाई, घर में घुसकर उखाड़े थे सीसीटीवी कैमरे और च... Rasik Dulari Sharan Death: वृंदावन आश्रम हादसे में नया अपडेट, सिर में फ्रैक्चर और पसलियां टूटने से ह... T20 क्रिकेट में रचा गया नया इतिहास: 13 साल बाद टूटा क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड
देश

कोरोना के कारण उत्तर प्रदेश में अगले 15 दिन तक रैली नहीं करेगी कांग्रेस

नई दिल्ली: कांग्रेस ने कहा है कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर से नागरिकों का कोई अहित नहीं हो इसके मद्देनजर पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अगले 15 दिन तक कोई बड़ी रैली नहीं करने का निर्णय लिया है। कांग्रेस प्रवक्ता गौरव बल्लव ने बुधवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने पार्टी के प्रदेश प्रभारियों तथा प्रदेश अध्यक्षों को पत्र लिखकर अपने प्रदेशों मे कोरोना की स्थिति का जायजा लेने और उसके अनुसार चुनाव रैली के बारे मे निर्णय लेने को कहा है।

इस क्रम में फिलहाल एक पखवाड़े तक उत्तर प्रदेश में बड़ी चुनावी रैली नहीं करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में क्या स्थिति होगी इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। उत्तराखंड में प्रियंका गांधी वाड्रा की रैली को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि परिस्थितियां अलग-अलग है और उसी हिसाब से निर्णय लिया गया है। पंजाब तथा अन्य चुनावी राज्यों में उत्तर प्रदेश की तरह रैली नहीं करने के संदर्भ में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी वहां से रिपोर्ट मांगी गई है और कोरोना की स्थिति क्या है इस बारे में रिपोर्ट आने के बाद ही प्रदेश नेतृत्व के साथ मिलकर फैसला लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button