ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

छत्तीसगढ़ में जीनोम सिक्वेंसिंग जांच की सुविधा की मांग, स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को लिखा पत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रोन के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग जांच की सुविधा शीघ्र प्रारंभ करने के लिए छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंंत्री मनसुख मंडाविया को पत्र लिखा है। पत्र में कोविड-19 के नये वैरियंट की स्थिति को देखते हुए प्रदेश में जीनोम सिक्वेंसिंग जांच की सुविधा शीघ्र प्रारंभ करने का आग्रह किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने पत्र में उल्लेख किया है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना के वैरियंट का पता लगाने के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं है, उन्होंने लिखा कि जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए छत्तीसगढ़ से हमें सैंपल भुवनेश्वर भेजकर रिपोर्ट मंगानी पड़ती है। जिसमें काफी समय बाधित होता है। जांच की गति धीमी होने के कारण हमें यह भी पता नहीं चल पा रहा है कि हमारे क्षेत्र में फैलने वाला कोरोना वैरिएंट ओमिक्रोन, डेल्टा अथवा अन्य कोई दूसरा है। जिसके कारण इसके रोकथाम, जांच या इलाज इत्यादि के महत्वपूर्ण निर्णय लेने एवं रणनीतिक तैयारी करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सिंहदेव ने कहा है कि परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए आपसे अनुरोध है कि एम्स रायपुर में जीनोम सिक्वेंसिंग जांच की सुविधा तत्काल प्रारंभ कराना जरूरी है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित शासकीय मेडिकल कालेज में भी जीनोम सिक्वेंसिंग जांच की सुविधा शीघ्र प्रारंभ कराने के लिए आपसे आवश्यक आर्थिक और तकनीकी सहयोग की अपेक्षा रखता हूं ताकि समय पूर्व प्रदेश में इस संक्रमण से बचाव व बेहतर इलाज की व्यवस्थायें सुनिश्चित की जा सके। जिससे संभावित तीसरी लहर से लोगों की जान बचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button