ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
देश

रायपुर में मंत्री अनिला भेंडिया ने कहा, समाज में बदलाव लाना है तो बेटियों को पढ़ाएं

रायपुर। किसी भी समाज का विकास तभी संभव है, जब समाज में बेटियों को शिक्षित किया जाए। जब बेटियां शिक्षित होंगी तो मायका-ससुराल में शिक्षा का उजियारा फैलेगा। समाज में बदलाव बेटियों के पढ़ने-लिखने से ही संभव है। ये बातें महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया ने मरार पटेल समाज के सम्मेलन में कही।

महामाई पारा, पुरानी बस्ती के मरार पटेल भवन में प्रदेश स्तरीय महिला सशक्तिकरण और विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता अंजुबाला पटेल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में समाज कल्याण मंत्री भेड़िया ने कहा कि समाज सुधारक और मराठी कवयित्री सावित्री बाई फुले ने महिला सशक्तिकरण के लिए अद्भुत कार्य किया। अपने पति ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर स्त्री अधिकारों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया। सम्मेलन में अतिथि ने समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने एवं महिलाओं से आगे आने की अपील की।

जीवनसाथी की तलाश में परिचय

सम्मेलन में जीवन-साथी चुनने 200 से अधिक युवक-युवतियों ने परिचय दिया। जीवनसाथी में होने वाली खूबियों पर अपने विचार रखे। युवतियों ने नशा न करने और अच्छी कमाई करने वाले युवा को पति रूप में पाने की इच्छा जताई। युवाओं ने भी पढ़ी लिखी, परिवार को साथ लेकर चलने वाली युवती को पत्नी बनाने पर जोर दिया। सम्मेलन में विधवा, विधुर, तलाकशुदा लोगों को भी अपना घर बसाने के लिए प्रेरित किया गया।

ग्राम सेलूद निवासी तोरण पटेल और ग्राम बेलरगांव निवासी सुहागा पटेल का पुनर्विवाह संपन्ना कराया गया। इस मौके पर विवाह योग्य युवक-युवती परिचय माला पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि संध्या मालीकर पटेल, कंचन मालीकर पटेल, प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र नायक पटेल ने भी माता सावित्री बाई फुले के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

Related Articles

Back to top button