ब्रेकिंग
शहडोल हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीर दतिया में भाजपा की मुसीबत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उपजे विरोध और डैमेज कंट्रोल की रणनीति इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026': सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 होगा युवा शक्ति को समर... बाबा महाकाल के खजाने का सच: करोड़ों की संपत्ति, बेशकीमती जमीन और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की समर्थकों से शांति की अपील, कहा- 'पार्टी का फैसला सर्वोपरि' Vietnam Boat Accident: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, बचाव अभियान जारी नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व...
मनोरंजन

इस खान को बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का भविष्य मानते हैं अक्षय कुमार, तारीफ कर कहा…

बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों के चलते व्यस्त हैं। इस लिस्ट में जल्द रिलीज होने वाली है उनकी फिल्म मिशन मंगल। फिलहाल अक्षय कुमार और फिल्म की पूरी स्टारकास्ट अपनी फिल्म मिशन मंगल के प्रमोशन में व्यस्त हैं।

एक इंटरव्यू के दौरान जब अक्षय कुमार से पूछा गया कि उनके मुताबिक कौन सा एक्टर हिंदी सिनेमा का फ्यूचर है, अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए मशहूर खिलाडी कुमार ने जवाब में आमिर-शाहरुख-सलमान का नाम छोड़ जिसका नाम लिया वो चर्चा में है। दरअसल, इंटरव्यू के दौरान अक्षय के लिए हिंदी सिनेमा के फ्यूचर स्टार का जवाब देना मुश्किल हो रहा था। तब तापसी पन्नू ने उन्हें कहा कि वो तैमूर का नाम ले लें, फिर अक्षय कुमार ने मजाक में तैमूर अली खान का नाम लिया। जिसके बाद विद्या बालन जोर से हंस पड़ीं और कहा- ये बेस्ट जवाब है, मुझे पसंद आया।

तैमूर छोटी सी उम्र में ही पॉपुलर हो गए हैं, तैमूर की हर तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होती है। सैफ अली खान और करीना कपूर खान के लाडले तैमूर की देशभर में फैन फॉलोइंग है, पैरेंट्स की ही तरह फैंस चाहते हैं कि तैमूर भी फिल्मों में आकर हीरो बने। लेकिन DID के मंच पर करीना कपूर ने कहा कि वे चाहती हैं कि तैमूर क्रिकेटर बने। बात करें अक्षय कुमार की तो मिशन मंगल के बाद भी उनकी कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। अक्षय कुमार की मिशन मंगल 15 अगस्त को रिलीज होगी। जिसका फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button