ब्रेकिंग
शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट: कार की टक्कर से गंभीर चोटें, सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कौन था सुपारी किलर बनारसी यादव? गाजीपुर से सोनभद्र तक दहशत, काशी में यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर 'वी लव कोरियन गेम्स...' गाजियाबाद सुसाइड मिस्ट्री में डायरी ने खोला मौत का खौफनाक राज UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें...
मनोरंजन

‘उल्टी शर्ट…पीछे से खुले बटन’, उर्फी जावेद के नए वीडियो को देख भड़के लोग, कहा- ‘आपको तो शर्ट भी…’

नई दिल्ली। ​’बिग बॉस ओटीटी’ कंटेस्टेंट उर्फी जावेद अपने फैशन को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर टॉक ऑफ द टाउन बनीं हुई हैं। उनका फैशन सेंस कई बार लोगों के सिर के ऊपर से निकल जाता है। इन दिनों उर्फी अपनी बोल्ड पर्सनालिटी को लेकर हर तरफ छाई हुई हैं। एक्टिंग के साथ उर्फी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आ रही हैं। वह लगभग हर दिन ही अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज सोशल प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करती दिख रही हैं। वहीं फैंस को भी हमेशा इस बात का इंतजार रहता है कि आखिर इस बार उर्फी फैशन में क्या नया करनामा दिखाने वाली हैं। वहीं इसी बीच उर्फी ने फिर से अपने नए फैशन सेंस से लोगों को हैरान कर दिया है। एक बार​ फिर से उर्फी ट्रोर्ल्स के निशाने पर आ गई हैं। यहां देखें वीडियो…

उर्फी जावेद ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर अपना लेटेस्ट वीडियो पोस्ट कर फैंस को नया सरप्राइज दिया है। इस वीडियो में हमेशा की तरह ही फैंस को एक नया ही फैशन देखने को मिल रहा है। हमेशा की तरह उर्फी इस वीडियो में काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी यलो कलर की शर्ट पहने नजर आ रही हैं। लेकिन देखने वाली बात ये है कि उर्फी ने शर्ट सीधी नहीं बल्कि उल्टी पहनी है। वहीं इस शर्ट के बटन पीछे से खुले हुए हैं।

इस दौरान उर्फी अपने कर्ली हेयर्स को एक तरफ किए उसमें एक यलो कलर का फूल लगाए नजर आ रही हैं। वहीं बाद में वो इस फूल से खेलती नजर आ रही हैं। वीडियो में उर्फी काफी खुश दिखाई दे रही हैं। उर्फी के इस वीडियो को जहां कई फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं कई उनके इस अटपटे फैशन को देखकर उन्हें फिर से ट्रोल करते दिख रहे हैं। इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘इतनी बड़ी हो गईं और अभी तक शर्ट भी पहननी नहीं आती।’

आपको बात दें कि इससे पहले उर्फी जावेद ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वी​डियो में हमेशा की तरह ही उनका बोल्ड अवतार फैंस को दीवाना बना रहा था। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी ने ब्लैक कलर का हाईनेक कुर्ता पहना है जो कि साइड से कटा हुआ है। इस कट की वजह से उर्फी का ऊप्स मोमेंट कैप्चर हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने गले में बेहद ही खूबसूरत नेकपीस पहना हुआ है। वहीं इस नेकपीस से मैचिंग ईयररिंग भी उर्फी के लुक को और भी खूबसूरत बना रही है। इसके साथ ही उनका सिंपल लुक हमेशा की तरह ही उनके फैंस को दीवाना बनाने का काम कर रही है।

Related Articles

Back to top button