ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश की राजधानी में दिल दहला देने वाला कांड, कर्ज के दलदल में फंसे शेफ ने की मां, पत्नी और दो... उत्तर प्रदेश के 2.72 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, बढ़ा हुआ वेतन और एरि... Delhi Metro Extra Trips GRAP 2: प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली में कड़े नियम लागू, बॉर्डर पर गा... Supreme Court on Air Ticket Price Hike: हवाई किराये में 700% बढ़ोतरी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पण... Tej Pratap Yadav Security Increase Demand: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने क... ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ’ मार्च के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तेलंगाना से कांग्रेस को ... गुजरात में सख्त शराबबंदी के नियमों को धत्ता बताते हुए राजकोट के एक होटल में आयोजित हुई हाई-प्रोफाइल ... पैनिक अटैक: बिना किसी वास्तविक खतरे के अचानक शरीर में क्यों उत्पन्न होने लगती है घबराहट और बेचैनी? Dewas TI Dilip Puri Murder Case: शहीद टीआई दिलीप पुरी के परिवार को 1 करोड़ की सहायता और पत्नी को एसआ... Dilip Puri Funeral Barmandal Dhar: शहीद टीआई दिलीप पुरी का पैतृक गांव बरमंडल में राजकीय सम्मान के सा...
मनोरंजन

लीक हुई सनी देओल के ‘गदर 2’ की स्टोरी, इस बार भी पाकिस्तान में हैंडपंप उखाड़ेंगे तारा सिंह ?

नई दिल्ली। साल 2001 में रिलीज हुआ सनी देओल की ‘गदर’ ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। ताबड़तोड़ कमाई करने वाली फिल्म का अनिल शर्मा सीक्वल लेकर आ रहे हैं। फिल्म में उनके साथ एक बार फिर अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा नजर आएंगे। गदर में तारा सिंह अपनी बीवी सकीना को लेने के लिए पाकिस्तान गए थे। इस बार भी सनी देओल पाकिस्तान का रूख करेंगे पर वजह कुछ और होगी।

लीक हुई ‘गदर 2’ की कहानी

गदर 2 की शूटिंग शुरू होने से पहले ही इसकी कहानी लीक हो चुकी है। पिंकविला के रिपोर्ट्स की माने तो ‘गदर 2’ की कहानी भारत-पाकिस्तान लड़ाई पर बेस्ट होगी। ‘गदर’ में भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के आसपास घूमती फिल्म की कहानी में तारा और सकीना की लव स्टोरी पिरोई गई थी, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। लेकिन ‘गदर 2’ में साल 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान के युद्ध को री-क्रिएट किया जाएगा। इसमें तारा सिंह का बेटा जीते यानि उत्कर्ष शर्मा भारतीय सैनिक का किरदार निभाएंगे। इस वॉर के दौरान जब तारा सिंह का बेटा जीते की जान पर बन आएगी, तो वह उसे बचाने के लिए पाकिस्तान जाएंगे

इस बार जीते के लिए पाकिस्तान जाएंगे तारा सिंह

फिल्स से जुड़े सूत्रों ने खुलासा किया है कि इस बार आनंद शर्मा बाप-बेटे की इमोशनल स्टोरी दिखाने के मूड में हैं। सूत्र ने बताया कि सीक्वल के पहले भाग में सनी देओल और अमीषा पटेल अपनी-अपनी भूमिकाओं में हैं। पहले भाग में बेबी जीते का किरदार निभाने वाले उत्कर्ष शर्मा अब बड़े हो गए हैं और इस किरदार को आगे बढ़ाएंगे। ‘यह सही मायने में एक सीक्वल है, जिसमें हर कोई अपनी-अपनी उम्र का किरदार निभा रहा है। पात्र बड़े हो गए हैं, लेकिन सार अभी भी वही है। तारा सिंह में अभी भी उतनी ही हिम्मत हैं जितनी 2001 में थी’

इस साल रिलीज होगी ‘गदर 2’

ये देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सनी देओल गदर वाली कामयाबी दोहरा पाते हैं कि नहीं। गदर 2 पिछले साल नवंबर में शुरू हो चुकी है। साथ ही इस साल के सेकेंड हाफ में इसके रिलीज होने की उम्मीद है। दर्शकों को अपने तारा सिंहा का बेसब्री से इंतजार है।

Related Articles

Back to top button