ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
देश

स्वस्थ होने के बाद भी बिलासपुर के ओमिक्रोन पाजिटिव को झेलनी पड़ रही मानसिक परेशानी, दहशत में परिवार

बिलासपुर। गोलबाजार के पास गोंड़पारा में रहने वाले 52 वर्षीय अधेड़ के ओमिक्रोन से पाजिटिव होने की पुष्टि कर दी गई है। हालांकि अभी वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। लेकिन अब परिवार को मोहल्ले वालों का विरोध सहना पड़ रहा है। इससे परिवार के सदस्यों में दहशत का आलम बना हुआ है। इसी वजह से मानसिक के साथ ही अन्य शारारिक परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है।

ओमिक्रोन पाजिटिव की पुष्टि होने के बाद मरीज की पत्नी ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है। उनके मुताबिक विदेश से लौटे एक महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। 18 दिसंबर को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए सेंपल भुनेश्वर भेजा गया था। इसके तकरीबन 18 दिन बाद रिपोर्ट आई है। साफ है कि मेरे पति पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। यदि स्वास्थ्य विभाग यह काम पहले किया रहता तो इसका कोई मतलब निकलता। अब स्वस्थ होने के बाद भी परेशानी सहनी पड़ रही है। मरीज की पत्नी ने यह भी बताया कि जब से ओमिक्रोन की पुष्टि की गई है, तब से विरोध सहना पड़ रहा है।

बुधवार की रात को भी कुछ मोहल्लेवासियों ने घर को घेर लिया था और हंगामा किया। इससे परिवार वाले डरे हुए हैं। साथ ही अब मेरे पति को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीपी बढ़ने लगा है और लगातार सिर दर्द की शिकायत हो रही है। जब पाजिटिव थे तो समस्या नहीं हुई, लेकिन अब इस बात के फैल जाने के बाद हम मानसिक और शारारिक रूप से ज्यादा परेशान हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button