ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

15 करोड़ पहुंची बिहार की आबादी लेकिन लाखों युवाओं को नहीं मिल पाएगी दुल्‍हन, यह है बड़ा कारण

पटना। भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) के आदेश पर बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने लंबित जनगणना (Census) को आधार बनाकर बिहार की अनुमानित आबादी करीब 15 करोड़ घोषित कर दी है। इसके साथ राज्य की जनसंख्या 14 करोड़ 91 लाख 41 हजार 337 हो गई है। पुरुष 7 करोड़ 54 लाख 93 हजार 251 और महिला की आबादी 7 करोड़ 36 लाख 48 हजार 86 हैं।  वहीं, आयोग ने पहली जनवरी 2022 के आधार पर नवंबर में चलाए गए पुनरीक्षण अभियान के आधार पर निर्वाचकों की सूची भी प्रकाशित कर दी है। बिहार में कुल बिहार कुल नौ लाख 86, 962 नए मतदाताओं की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है।

राज्य में अब कुल मतदाताओं की संख्या अब सात करोड़ 63 लाख 28 हजार 679 हो गई है। इसमें चार करोड़ 77 हजार 700 पुरुष मतदाता, जबकि तीन करोड़ 62 लाख 48 हजार 239 महिला मतदाता और 2740 अन्य मतदाता शामिल हैं। राज्य में बूथों की संख्या 77221 है। आयोग के अनुसार लिंगानुपात में भी एक अंक सुधार हुआ है। अब प्रति हजार पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या 903 से बढ़कर 904 हो गई है।

147 थर्ड जेंडर नए निर्वाचक

पहली नवंबर 2021 से 30 नवंबर 2021 के बीच में निर्वाचक की सूची से संबंधित दावा-आपत्तियों की प्राप्ति के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अवधि का आयोजन किया गया था। जिसमें सात नवंबर 2021 से 21 नवंबर 2021 को विशेष अभियान दिवस का भी आयोजन किया गया था। इस दौरान दावा और आपत्तियों के निष्पादन के क्रम में 6 लाख 46 हजार 299 पुरुष मतदाता और 5 लाख 89 हजार 335 महिला मतदाता और 147 थर्ड जेंडर के नए निर्वाचक पंजीकृत हुए हैं।

ट्रांसजेंडर वोटर्स की संख्या 2740

निर्वाचन विभाग के अंतिम प्रकाशित मतदाता की सूची में पुरुष मतदाता की संख्या 4 करोड़ 77 हजार 700 हो गई है। वहीं, महिला मतदाता की संख्या 3 करोड़ 62 लाख 48 हजार 239 हो गई है। थर्ड जेंडर मतदाता की बात करें तो इनकी संख्या 2740 है। 2 लाख 48 हजार 819 वोटरों के नाम को डिलीट किया गया है। वहीं, कुल मिलाकर 9 लाख 86 हजार 962 वोटर की वृद्धि हुई है। इसके अतिरिक्त इस सूची में 1 लाख 65 हजार 355 पोस्टल मतदाता के नाम भी शामिल है।

अंतिम मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या 

     उम्र वर्ग     वोटरों की संख्‍या

  1. 18-19 वर्ष – 680559
  2. 20-29 वर्ष – 16862618
  3. 30-39 वर्ष – 20428150
  4. 40-49 वर्ष – 15762849
  5. 50-59 वर्ष – 10632093
  6. 60-69 वर्ष – 6857570
  7. 70-79 वर्ष – 3575429
  8. 80 वर्ष से ऊपर- 1529411

Related Articles

Back to top button