ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
देश

पश्चिम बंगाल: BJP कार्यकर्ता का फंदे से लटका मिला शव, पार्टी ने TMC पर लगाया आरोप

पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई के नेता का शव बांस के ढांचे से लटका मिला। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा की स्थानीय समिति के सदस्य शुभ्रज्योति घोष बुधवार को बंचुकमरी क्षेत्र के घाघरा गांव में अपने आवास के पास लटके पाए गए।

भाजपा ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने उनकी हत्या की हालांकि सत्ताधारी दल ने इस आरोप से इंकार कर दिया है। भाजपा की राज्य इकाई ने ट्वीट किया, ‘‘टीएमसी के बदमाशों ने अलीपुरद्वार विधानसभा क्षेत्र के 22 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता शुभ्रज्योति घोष की हत्या कर दी। बंगाल के लोग इसका समुचित जवाब देंगे।”

स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में प्रदर्शन किया और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर बक्सा फीडर रोड को कुछ देर के लिए बाधित किया । पुलिस अधिकारी ने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ता की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि घोष मंगलवार शाम से लापता थे।

Related Articles

Back to top button