ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
देश

अनुराग ठाकुर बोले- गृह मंत्रालय जानकारी जुटा रहा, बड़े और कड़े फैसले लेंगे

नई दिल्लीः सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा चूक के बारे में गृह मंत्रालय सूचनाएं एकत्र कर रहा है और ‘बड़े एवं कड़े फैसले’ किये जायेंगे। सूरक्षा चूक के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब में ठाकुर ने कहा कि कुछ लोग इस बारे में सुप्रीम कोर्ट भी गए हैं और मीडिया सहित अन्य क्षेत्रों से लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ गृह मंत्रालय ने भी कार्रवाई की बात कही है। सूचना एकत्र करने के बाद जो भी कदम…बड़े और कड़े निर्णय उसकी ओर से लिये जायेंगे।”

ठाकुर ने कहा, ‘‘ मेरा मानना है कि देश की न्यायिक व्यवस्था ने सभी को न्याय दिया है। और जब ऐसी चूक होती हैं, जो भी कदम उठाने होंगे, उठाये जायेंगे। ” बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्थिक मामलों की सुरक्ष समिति तथा सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडल समिति की बैठक की अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा में हुई चूक के बारे में बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर उन्हें जानकारी दी। राष्ट्रपति ने इस गंभीर घटना पर चिंता व्यक्त की।

गौरतलब है कि पंजाब के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बुधवार को उस वक्त चूक की घटना हुई, जब फिरोजपुर में कुछ प्रदर्शनकारियों ने उस सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर दिया जहां से उन्हें गुजरना था। इस वजह से प्रधानमंत्री एक फ्लाईओवर पर करीब 20 मिनट तक फंसे रहे। घटना के बाद प्रधानमंत्री किसी कार्यक्रम में शामिल हुए बिना दिल्ली लौट आए।

Related Articles

Back to top button