ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
देश

देश में कोरोना की रफ्तार बेलगाम, 7 महीने बाद 24 घंटे में एक लाख से ज्यादा नए मामले

नई दिल्ली। भारत में कोरोना की रफ्तार बेलगाम हो गई है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 1 लाख 17 हजार नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 30,836 लोग ठीक हो गए जबकि 302 मरीजों की मौत हो गई। बता दें कि इससे पहले 6 जून को देश में कोरोना के मामले एक लाख से ज्यादा आए थे। 6 जून 2021 को कोरोना के कुल 1 लाख 636 मामले सामने आए थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गुरुवार को कोरोना के कुल 1,17,100 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना के अब तक कुल 3,52,26,386 मामले सामने आ चुके हैं। अभी एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 3,71,363 हो गई है। इसके अलावा 3,43,71,845 कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। वहीं, 4 लाख 83 हजार 178 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) ने बताया कि भारत में गुरुवार को कोरोना वायरस के लिए 15,13,377 सैंपल टेस्ट किए गए थे। 6 जनवरी तक कुल 68,68,19,128 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

महाराष्ट्र में आ रहे सबसे ज्यादा केस

बता दें कि गुरुवार को महाराष्ट्र में 36,265 नए मामले सामने आए थे। राजधानी मुंबई में ही कोरोना के 20,181 नए मामले दर्ज किए गए। महाराष्ट्र के बाद पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा केस सामने आए। गुरुवार को इस राज्य में कोरोना के 15,421 नए मामले सामने आए जबकि 19 लोगों की मौत हो गई। राजधानी कोलकाता में ही कोरोना के 6,569 मामले सामने आए हैं।

वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। दिल्ली में गुरुवार को 15,097 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में एक्टिव केस बढ़कर 31 हजार 498 तक पहुंच गए हैं। वहीं, पाजिटिविटी दर बढ़कर 15.34 हो गई है।

Related Articles

Back to top button