ब्रेकिंग
HSVP Plot Scam: ओस्टिज कोटे में फर्जी आवंटन पर ACB का बड़ा एक्शन, 2 रिटायर्ड IAS समेत 9 पर FIR दर्ज Gurugram Crime News: फर्रुखनगर में महिला ने पीजी की छत से कूदकर की आत्महत्या, पति पर दहेज उत्पीड़न क... हरियाणा में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान: 12-13 और 26-27 सितंबर को सभी बूथों पर बैठेंगे BLO अहमदाबाद में युगल गर्ग ने लहराया परचम: वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज 2026 में जीता कांस्य पदक Sonipat Police Encounter: नंदू गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती, खरखौदा में फायरिंग के बाद मुठ... ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय में 2100 रुपये की बढ़ोतरी: जनवरी 2026 से मिलेगा बकाया एरियर यमुनानगर के पावनी रोड पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल महिला अनुबंध कर्मचारियों की अतिरिक्त CL की सुविधा वापस: उच्च शिक्षा निदेशालय ने निरस्त किया आदेश हरियाणा के राइस मिलर्स को बड़ी राहत: चावल वापसी की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी Chhattisgarh Police Cyber Cell: कोरबा में 8 महीने में 400 से ज्यादा खोए फोन बरामद, डीएसपी ने सौंपा 2...
धार्मिक

कोरोना का साया- माता वैष्णो देवी यात्रा को लेकर नए नियम जारी, दर्शनों के लिए जाने से पहले जरूर पढ़ें यह खबर

देश में कोरोना वायरस महामारी का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है, पिछले 24 घंटों के दौरान इस जानलेवा वायरस के एक लाख 17 हजार 100 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते माता वैष्णो देवी की यात्रा में कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया है। नए नियमों के मुताबिक अब रात के 9 बजे से लेकर सुबह के 6 बजे तक श्रद्धालु दर्शन ड्योढ़ी से आगे नहीं जा सकेंगे।

बता दें कि इससे पहले माता वैष्णो देवी यात्रा का रजिस्ट्रेशन काउंटर भी बंद कर दिया गया है। माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ के बाद अधिकारियों ने सुरक्षाकर्मियों की पूरी तैनाती के साथ व्यवस्था कड़ी कर दी है और मंदिर परिसर में किसी भी तरह की भीड़भाड़ को रोकने के लिए कई कदमों की घोषणा की। बोर्ड ने फैसला किया है कि यात्रा के लिए बुकिंग केवल ऑनलाइन ही की जा सकेगी। जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से बारिश और बर्फबारी का सिलसिला भी जारी है।

बुधवार को रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों के ऊपर माता वैष्णो देवी मंदिर के लिए बना नया ट्रैक मामूली भूस्खलन के बाद कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया। करीब 12 घंटे बाद यात्रा फिर बहाल की गई। बुधवार को ही जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर रामबन के पास पहाड़ी से बड़ा पत्थर एक कार पर आ गिरा। इस घटना में 29 वर्षीय शख्स की मौत हो गई और दूसरा जख्मी हो गया, इसके बाद अधिकारियों ने खराब मौसम के बीच 270 किलोमीटर लंबे रणनीतिक रूप से अहम राजमार्ग पर यातायात बंद कर दिया। राज्य में मौसम विभाग ने इस हफ्ते के अंत तक मध्यम से भारी बर्फबारी का अनुमान जताया है।

Related Articles

Back to top button