ब्रेकिंग
Operation Sindoor Heroes: नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर दर्ज हुआ ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों का नाम Amit Shah on Drugs: नार्को-आतंकवाद पर बड़ा प्रहार; 6,000 करोड़ की ड्रग्स नष्ट करने का लक्ष्य, NCB के न... Arvind Kejriwal in Ayodhya: राम मंदिर दर्शन के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान; कहा- 'चंदा चोरी करने वालों ... Rahul Gandhi as LoP: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के दो साल पूरे; सोशल मीडिया पर... ⚖️ केतन अग्रवाल हत्याकांड: सीएम फडणवीस का सख्त रुख, उज्ज्वल निकम होंगे विशेष सरकारी वकील, फास्ट ट्रै... West Champaran News: रामगढ़वा में शादी के दौरान बड़ा हादसा; दूल्हे की अचानक मौत से पसरा सन्नाटा, बिना... Allahabad High Court News: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी; स... Jaisalmer News: जैसलमेर में मानवता शर्मसार; महिला को पैरों में बेड़ियां बांधकर रखा गया, DLSA ने किया ... Jaipur Crime News: जयपुर में कलयुगी बेटे का कारनामा; बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, CCTV वीडियो हुआ... Delhi Crime News: कश्मीरी गेट ISBT पर सक्रिय था शातिर लुटेरा; नशीली फ्रूटी पिलाकर करता था लूट, गिरफ्...
खेल

ICC ने बदले T20 इंटरनेशनल क्रिकेट के ये 2 नियम, आप भी जान लीजिए

नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आइसीसी ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की प्लेइंग कंडीशंस में दो अहम बदलाव किए हैं। आइसीसी क्रिकेट कमेटी के सुझावों के आधार पर टी20 क्रिकेट की प्लेइंग कंडीशंस में बदलाव किया गया है। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट (पुरुष और महिला दोनों) में दो अहम बदलाव स्लो ओवर रेट और ड्रिंक्स ब्रेक को लेकर हुए हैं। हालांकि, एक बदलाव द्विपक्षीय सीरीज के आधार पर है।

दरअसल, जनवरी 2022 से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की नई प्लेइंग कंडीशंस लागू होंगी, जिसमें अगर तय समय पर आखिरी ओवर की पहली गेंद नहीं फेंकी जाती है तो फिर तीस गज के दायरे के बाहर एक खिलाड़ी कम होगा। अगर तय समय पर कोई टीम सिर्फ 18 ओवर फेंकती है तो आखिरी के दो ओवर 30 गज के दायरे से पांच नहीं, बल्कि चार ही खिलाड़ी बाहर रह सकेंगे। अगर सीमित समय में आखिरी ओवर की पहली गेंद भी फेंकी जाती है तो फिर ये किसी भी प्रकार की परेशानी गेंदबाजी वाली टीम को नहीं होगी।

आइसीसी क्रिकेट कमेटी ने दूसरा नियम ड्रिंक्स ब्रेक लेकर बनाया है। टी20 इंटरनेशनल मैच की एक पारी के दौरान ढाई मिनट का ब्रेक लिया जा सकता है। हालांकि, द्विपक्षीय सीरीजों पर इसका निर्धारण करना दोनों टीमों की सहमति पर सीरीज से पहले किया जाना चाहिए। खेल की गति को बनाए रखने के लिए ये नियम लागू किए जा रहे हैं। इसी तरह की प्लेइंग कंडीशंस इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड यानी ईसीबी द्वारा द हंड्रेड लीग में रखी गई थीं।

आइसीसी के ये नए नियम 16 जनवरी को जमैका के सबीना पार्क में वेस्टइंडीज और आयरलैंड के बीच होने वाले एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच से लागू होंगे। वहीं, महिला क्रिकेट में 18 जनवरी से साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच सेंचुरियन में शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज इन नियमों के तहत पहली सीरीज होगी।

Related Articles

Back to top button