ब्रेकिंग
भारतीय सेना के प्रमोशन और कैडर स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की तैयारी, ब्रिगेडियर रैंक को समाप्त करने और... अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी ने हकीम जेफ्रीज को चुना स्पीकर पद का उम्मीदवार, जीत दर्ज करने पर रचेंगे इ... बॉलीवुड सितारों पर मंडराते खतरे के बीच सतर्क हुई मुंबई पुलिस, आयुष्मान खुराना और टाइगर श्रॉफ समेत कई... वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला शुरू, टॉस जीतकर कप्ता... हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के नियम, जानिए किस समय भगवान को विश्राम कराने की है परंपरा और कौन सा पहर होत... नवंबर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 18 दिनों में सोना 10 हजार से ज्यादा टूटा तो चांदी... अमेरिका दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- चुनाव आयोग के अंदर से मिल रही है जानकार... विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ...
खेल

धोनी, पेस और अर्जुन कपूर ने एक साथ खेला फुटबाल, मकसद था बेहद खास

मुंबई : पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने यहां चैरिटी फुटबाल मैच में हिस्सा लिया। धोनी का कामकाज देखने वाली कंपनी रिति स्पोर्ट्स ने फेसबुक पर इन दोनों खिलाड़ियों और कई अन्य की तस्वीरें साझा की। इसमें कहा गया है, ‘‘चैरिटी फुटबाल मैच के लिये मुंबई में भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस के साथ कैप्टेन कूल : महेंद्र सिंह धोनी।’’ धोनी और पेस को हालांकि अभ्यास की जर्सी पहने हुए दिखाया गया है जिसमें ‘प्लेइंग फॉर ‘ह्यूमेनिटी’ लिखा हुआ है।
चैरिटी का कारण और मैच की तिथि स्पष्ट नहीं है। विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी ने खुद को वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला के लिये अनुपलब्ध रखा जिससे उनके संभावित संन्यास को लेकर काफी कयास लगाये गये। विश्व कप से लौटने के बाद 38 वर्षीय धोनी ने प्रादेशिक सेना में भी कुछ समय बिताया जिसके वह मानद लेफ्टिनेंट कर्नल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button