ब्रेकिंग
राजकीय श्रावणी मेले को लेकर देवघर में तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं के लिए तैयार हो रही भव्य ... 14वीं JPSC परीक्षा धांधली पर बाबूलाल मरांडी का सीएम हेमंत सोरेन पर तीखा हमला, बोले—'CID जांच सबूत मि... धनबाद के सिंदरी निवासी तूफान मिश्रा की जर्मनी में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका पूर्वी सिंहभूम में विकास के दावों की खुली पोल, बीमार टोला प्रधान को खटिया पर 4 KM दूर ले गए ग्रामीण रांची से सटे खूंटी के रीमिक्स फॉल में बड़ा हादसा टला, उफनती नदी में डूबते 2 युवकों की बची जान तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़का झारखंड राजद, बिहार सरकार और सीएम सम्राट चौधरी के कदम को बताया '... Basukinath Mela Admin Inspection Dumka: बासुकीनाथ धाम में दुकानदारों पर नकेल! अतिक्रमण पर जुर्माना, ... जामताड़ा के नाला में 50 एकड़ में होती है काजू की खेती, प्रोसेसिंग प्लांट न होने से औने-पौने दाम में ... JPSC विवाद पर बाबूलाल मरांडी के आरोपों पर कांग्रेस का करारा पलटवार, ऋषिकेश सिंह बोले—'भ्रष्टाचार भाज... 'सीएम निवास में बैठा है पेपर लीक से जुड़ा अधिकारी', कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का मुख्यमंत्री ...
देश

गणतंत्र दिवस परेड के लिए तैयार उत्तराखंड की झांकी का प्रदर्शन, अंतिम हिस्से में दर्शाया गया बद्रीनाथ धाम

नई दिल्ली/देहरादूनः गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाली उत्तराखंड की झांकी का यहां भव्य प्रदर्शन किया गया, जिसमें चारधाम ऑल वेदर रोड, टिहरी बांध पर डोबरा चांठी मे बने सस्पेंशन पुल जैसे विकास कार्यों के साथ ही झांकी के अग्र भाग पर हेमकुंड साहिब और अंतिम हिस्से में बद्रीनाथ धाम को दर्शाया गया है।

रक्षा मंत्रालय द्वारा यहां राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में विभिन्न प्रदेशों एवं मंत्रालयों की झांकी के कलाकारों ने पत्रकारों के समक्ष अपने-अपने राज्यों की सांस्कृतिक झलक पेश की। इसमें उत्तराखंड के 16 कलाकारों ने पांरपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। इस बार 12 राज्यों की झांकी को 26 जनवरी की परेड में शामिल किया जा रहा है। उत्तराखंड सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक एवं झांकी मामलों के नोडल अधिकारी केएस चौहान ने बताया कि उत्तराखंड के 16 कलाकार परेड में शामिल होंगे। उनका कहना था कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर उत्तराखंड की ओर से प्रदर्शित की जाने वाली झांकी का विषय ‘‘देवभूमि उत्तराखंड” रखा गया है। उन्होंने बताया कि झांकी के अग्र भाग में सिखों के पवित्र स्थल हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा दिखाया गया है, जो प्राचीन हेमकुंड झील के तट पर 4,329 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

वहीं मध्य भाग में टिहरी बांध की झील पर बने 440 मीटर लंबे डोबरा चांठी सस्पेंशन ब्रिज को दिखाया गया है, जो टिहरी गढ़वाल जिला मुख्यालय और प्रताप नगर क्षेत्र को जोड़ता है। टिहरी बांध देश का सबसे ऊंचा और दुनिया का चौथा सबसे ऊंचा बांध है। झांकी के अंतिम भाग में बद्रीनाथ मंदिर को तथा झांकी के किनारे वाले हिस्से में 12 हजार करोड़ की चारधाम ऑल वेदर रोड़ को दिखाया गया है।

Related Articles

Back to top button