ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस
खेल

ओलिंपियन अंजुम मोदगिल ने अंकुश भारद्वाज के साथ लिए सात फेरे, कोविड के बीच सादगी से हुआ विवाह समारोह

चंडीगढ़। अक्सर मेडल जीतकर सुर्खियों में रहने वाली ओलंपियन अंजुम मोदगिल ने शनिवार को बेहद सादगी भरे अंदाज में इंटरनेशनल शूटर अंकुश भारद्वाज के साथ सात फेरे लिए। सेक्टर – 37 के कम्युनिटी सेंटर में आयोजित इस शादी में कोविड–19 प्रोटोकाल का पूरी तरह से ध्यान रखा गया। शादी में 100 के लोगों ने हिस्सा लिया। जिसमें दोनों दुल्हा-दुल्हन के करीबी व नजदीकी रिश्तेदार शामिल थे। अंकुश और अंजुम के इस खास पल को यादगार बनाने के लिए उनके दोस्त व इंटरनेशनल शूटर अजीतेश कौशल, अर्जुन बबूता, अभिषेक राणा मौजूद रहे।

दोनों ने डीएवी कालेज में की साथ में पढ़ाई

ओलंपियन अंजुम मोदगिल और अंकुश भारद्वाज दोनों डीएवी कालेज–10 के स्टूडेंट रहे हैं। अंजुम मोदगिल मूल रूप से हिमाचल के ऊना जिले की ग्राम पंचायत धुसाड़ा की रहने वाली है, वहीं अंकुश भारद्वाज हरियाणा के अंबाला जिले के चुड़याली गांव के रहने वाले हैं। डीएवी में पढ़ते हुए इन दोनों ने पंजाब यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करते हुए वर्ष -2016 बनारस में आयोजित आल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स एक साथ खेली थी। अंकुश ने वर्ष 2008 पुणे में आयोजित यूथ कामनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया था।

टोक्यो ओलिंपिक में मेडल जीतने से चूक गई थी अंजुम मोदगिल

टोक्यो ओलिंपिक के दौरान शूटिंग टीम के लिए पहला कोटा हासिल करने वाली अंजुम मोदगिल शानदार प्रदर्शन के बावजूद इस बड़े टूर्नामेंट में मेडल जीतने से चूक गई थी। टोक्यो ओलिंपिक में अंजुम मोदगिल 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन इवेंट में 15वें स्थान पर रही थी। वहीं 10 मीटर एयर राइफल मिक्सड इवेंट में अंजुम मोदगिल ने दीपक कुमार के साथ जोड़ी बनाकर 623.8 अंक हासिल करते हुए प्रतियोगिता में 18 वां स्थान पाया था।

Related Articles

Back to top button