ब्रेकिंग
भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग Alirajpur News: रावण दहन की अनुमति नहीं मिली तो लोगों ने निकाली रावण की अर्थी Yamuna Pollution Delhi: यमुना की सफाई पर सियासत, 43 परियोजनाओं से क्या बदलेगी तस्वीर? Chandauli News: धीना-जमानियां मार्ग पर सड़क किनारे मिले दो अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस
खेल

अंडर-19 विश्व कप : राज बावा ने शिखर धवन के 18 साल पुराने रिकार्ड को तोड़ा, हासिल की बड़ी उपलब्धि

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज में अंडर-19 विश्व कप के ग्रुप-बी में अपने अंतिम मैच में युगांडा के खिलाफ राज बावा ने नाबाद 162 रनों की पारी खेलकर बड़ा रिकार्ड अपने नाम किया। बावा ने 108 गेंद का सामना किया और 14 चौके व आठ छक्के लगाए। उन्होंने बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी (144) के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 206 रन की साझेदारी की। दोनों की पारी के बदौलत टीम इंडिया ने युगांडा के खिलाफ पांच विकेट पर 405 रन का विशाल स्कोर बनाया। टीम को 326 रनों से जीत मिली। युगांडा की टीम 19.4 ओवर में 79 रन पर आउट हो गई।

राज बावा ने शिखर धवन के 18 साल पुराने रिकार्ड को तोड़ दिया

राज बावा ने नाबाद 162 रनों की पारी के दौरान शिखर धवन के 18 साल पुराने रिकार्ड को तोड़ दिया। इसके साथ ही बावा टूर्नामेंट के इतिहास में भारत सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। अनुभवी भारतीय बल्लेबाज धवन ने 2004 अंडर-19 विश्व कप में ढाका में स्काटलैंड के खिलाफ नाबाद 155 रन बनाए थे। इस मामले में श्रीलंका के एच बोयागोडा नंबर एक पर हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के पिछले संस्करण में केन्या के खिलाफ 191 रनों की अपनी पारी खेली थी।

धवन के रिकार्ड को तोड़ने से चूके अंगकृष रघुवंशी

युगांडा के खिलाफ मैच में ही अंगकृष रघुवंशी, धवन के रिकार्ड को तोड़ने से चूक गए। वह 144 रन बनाकर आउट हो गए। यह टूर्नामेंट में भारत के लिए चौथा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। तीसरे नंबर पर भी धवन ही हैं। उन्होंने 2004 अंडर-19 विश्व कप में ढाका में श्रीलंका के खिलाफ 146 रन बनाए थे। राज बावा को उनकी पारी के लिए मैन आफ द मैच चुना गया। उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं। मैं खेल के दोनों प्रारूपों में योगदान देना चाहता हूं। मैं युवराज सिंह से मिला हूं, जो मेरे आदर्श हैं और मैंने आटोग्राफ लिए है।’

Related Articles

Back to top button