ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

UP Elections 2022: भाजपा की आज दिल्ली में अहम बैठक, अंतिम चरणों के लिए प्रत्याशियों के नामों पर होगी चर्चा

नई दिल्ली। यूपी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की आज अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में पांचवें, छठे और सातवें चरण के उम्मीदवारों के चयन पर चर्चा होगी। बताया जा रहा है कि कोर ग्रुप की इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य और डॉ दिनेश शर्मा के साथ ही चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और सह चुनाव प्रभारी अनुराग ठाकुर शामिल होंगे। इसके बाद जिन नामों पर चर्चा होगी, उन्हें पार्टी आलाकमान के सामने रखा जाएगा और इसे अंतिम रूप केन्द्रीय चुनाव समिति में दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि आज होने वाली इस बैठक में सहयोगी दलों को दी जाने वाली सीटों पर भी चर्चा होगी।

यूपी चुनाव के लिए आज जिन प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा होगी उन्हें 25 जनवरी को केंद्रीय समिति को सौंपा जाएगा। दिल्ली में आज होने वाली बैठक 25 जनवरी तक चलेगी। कोर ग्रुप द्वारा तय उम्मीदवारों की सूची केंद्रीय चुनाव समिति को दी जाएगीऔर वहां से मंजूरी मिलने के बाद पार्टी इन तीन चरणों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। इसके साथ ही पहले से चौथे चरण में जिन सीटों पर अभी तक प्रत्याशी तय नहीं किए हैं, उन पर भी आज चर्चा की जाएगी।

सहयोगी दलों को दी जाने वाली सीटों पर भी लगेगी मुहर

बताया जा रहा है कि दिल्ली में होने वाली बैठक में सहयोगी दलों को दी जाने वाली सीटों पर भी चर्चा की जाएगी। अपना दल (सोनेलाल) और निषाद पार्टी को दी जाने वाली सीटों को फाइनल किया जाएगा। इन दोनों ही दलों के नेता दिल्ली में जमे हुए हैं और जल्द से जल्द प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करना चाहते हैं। वहीं अपना दल ने रविवार को रामपुर की स्वार सीट पर अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। जबकि अभी तक भाजपा और अपना दल में सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है।

सहयोगी दलों के प्रत्याशियों पर भाजपा की नजर

बता दें कि सहयोगी दलों को दी जा रही सीटों पर भी भाजपा किसी भी कमजोर उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतारना चाहती है। लिहाजा वह जातीय समीकरण, क्षेत्र में छवि के साथ-साथ सहयोगी दलों की सीटों के लिए उम्मीदवारों की जीत की संभावनाओं से जुड़े हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। राज्य में अपना दल दो दर्जन से ज्यादा सीटों पर दावा कर रहा है जबकि निषाद पार्टी 16 सीटों पर दावा कर रहा है।

Related Articles

Back to top button