ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
देश

शीतकालीन ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले आरिफ ने की सिन्हा से मुलाकात

जम्मू : जम्मू कश्मीर के अल्पाइन स्कीयर आरिफ मोहम्मद खान ने रविवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से यहां मुलाकात की। खान ने फरवरी में बीजिंग में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। यह जानकारी एक आधिकारिक प्रवक्ता ने दी।

सिन्हा ने खान को दुर्लभ उपलब्धि हासिल करने के लिए बधाई दी और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कश्मीर में हाजीबल-तंगमर्ग के एक छोटे से गांव गोइवारा के रहने वाले खान ने अगले महीने होने वाले बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक में भारत के एकमात्र प्रतिनिधि होने का अनूठा गौरव हासिल किया है।

सिन्हा ने कहा,” देश खान के समर्पण और खेल भावना से प्रेरित है। मैं सभी से उनका समर्थन करने का आग्रह करता हूं। उन्हें जीत के लिए शुभकामनाएं दें और प्रार्थना करें। वह स्वर्ण पदक घर लायें।”

Related Articles

Back to top button