ब्रेकिंग
International Yoga Day 2026 Kolkata: हुगली नदी में 500+ बोट्स पर एक साथ योग; पीएम मोदी करेंगे कोलकात... Abhishek Banerjee vs NCPI: टीएमसी सांसदों के विलय को अभिषेक बनर्जी ने दी लोकसभा स्पीकर के सामने चुनौ... Shiv Sena Foundation Day: शिवसेना की 60वीं वर्षगांठ; दो गुटों में बंटी पार्टी, उद्धव और शिंदे का अलग... Chronic Kidney Disease and Diabetes: डायबिटीज और हाई बीपी कैसे बढ़ाते हैं किडनी फेलियर का खतरा? जानें... Rahul Gandhi Politics Analysis: राहुल गांधी का मिशन 2029; मोदी के करिश्मे और गठबंधन की राजनीति के बी... Uttarakhand Corruption News: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM धामी की बड़ी कार्रवाई; हरिद्वार के पूर्व अधिकारिय... Deoria Medical Negligence: मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही; टूटे दाहिने हाथ की जगह बाएं हाथ में चढ़ाया प... Varanasi Elevated Corridor: वाराणसी में 25 हजार करोड़ से बनेगा वरुणा और गंगा एलिवेटेड रोड; जाम से मि... Andhra Pradesh Crime News: पारिवारिक विवाद में पिता का खौफनाक कदम; तीन बेटियों की हत्या के बाद खुद द... Telangana Hospital Negligence: महिला की अस्थियों में मिली कैंची; सरकारी अस्पताल की लापरवाही से मां-ब...
देश

हमें सेवा करने की शक्ति चाहिए, उन्हें शोषण करने की: योगी आदित्यनाथ

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) पर हमला करते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) को जनता की सेवा करने की शक्ति की जरूरत है जबकि सपा को शोषण करने के लिये शक्ति की दरकार है। योगी ने मोहननगर इलाके में घर-घर जाकर भाजपा का प्रचार किया और साहिबाबाद में बुद्धिजीवियों को संबोधित कर आगामी चुनाव में लोगों का समर्थन मांगा। चुनाव प्रचार के दौरान उनके साथ जनरल वीके सिंह और कुछ अन्य नेता भी थे।

साहिबाबाद में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा ‘‘ जो लोग सत्ता में रहते हुए लोगों को बिजली देने में विफल रहे, वे 300 यूनिट मुफ्त में देने का वादा कर रहे हैं क्योंकि वे अच्छी तरह से जानते हैं कि वे नहीं आ रहे हैं। लोगों से अपने वायदे को निभाने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल, उन्हें अंधेरे में रहने की आदत है क्योंकि चोरों को चांदनी रात पसंद नहीं होती है।” कृष्णा इंजीनियरिंग कालेज में आयोजित प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि लोगों को इस तथ्य को पहचानना चाहिए कि जो लोग महामारी के दौरान उनके साथ नहीं खड़े थे और जिनके एजेंडे में विकास नहीं है, वे उनके असली दुश्मन हैं और उन्हें उनका समर्थन नहीं करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार 15 करोड़ लोगों को राशन की दोहरी खुराक देने के साथ-साथ कोविड रोगियों के लिए मुफ्त परीक्षण, मुफ्त टीका और मुफ्त इलाज प्रदान कर रही है, जबकि पिछली सरकार ने केवल माफियाओं और गैंगस्टरों की रक्षा की, जिन्होंने व्यापारियों, डॉक्टरों और गरीब लोगों की संपत्ति पर कब्जा किया।

Related Articles

Back to top button