ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

CDS बिपिन रावत की बेटियों को BJP ने भेजा प्रस्ताव, देहरादून की इस सीट से लड़ सकती है चुनाव

देहरादून:  उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले जहां कांग्रेस हरक सिंह को लेकर पिछले काफी दिनों से मंथन कर रही थी कि पार्टी में उन्हें शामिल किया जा या नहीं वहीं भाजपा ने एक बड़ा तीर मारा है।  दरअसल दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत की दोनों बेटियों को चुनाव लड़ने के लिए बीजपी ने प्रस्ताव भेजा है।

बता दें कि पिछले साल दिसंबर में हुए तमिलनाडु के कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 11 सहयोगी शहीद हो गए थे।

वहीं इससे पहले स्व. जनरल बिपिन रावत के भाई कर्नल विजय रावत ने देहरादून में बीजेपी ज्‍वाइन की थी, लेकिन वो चुनाव लड़ने से इंकार कर रहे हैं। ऐसे में पार्टी सूत्र बता रहे हैं कि बीजेपी ने अब सीडीएस जनरल बिपिन रावत की बेटियों को चुनाव लड़ने का प्रस्ताव भेजा है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पार्टी जनरल रावत की दो बेटियों में से किसी एक को 2022 विधानसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड की किसी सीट से अपना उम्मीदवार बनाना चाहती है, जिसके लिए बेटियों की हामी का इंतजार है।

 सूत्रों के मुताबिक, दिवंगत जनरल बिपिन रावत की बेटियां अगर हामी भरती है तो वह बीजेपी की तरफ से देहरादून की डोईवाला या कोटद्वार सीट से चुनाव मैदान में उतर सकती है।  इन दोनों ही सीटों पर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान अभी नहीं किया है

बता दें कि 14 फरवरी को उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। वहीं, 10 मार्च को बाकी राज्यों संग ही उत्तराखंड के नतीजे भी सामने आएंगे। उत्तराखंड में कुल 81 लाख 43 हजार 922 वोटर्स हैं, जिनके वोट को लेकर भाजपा और कांग्रेस इस चुनाव में मुख्य प्रतिद्वंद्वी पार्टियां हैं।

Related Articles

Back to top button