ब्रेकिंग
IPS Vishwas Nangre Patil: 26/11 के हीरो और नागपुर के नए पुलिस आयुक्त; जानिए कौन हैं पाटिल और क्यों च... Agra-Lucknow Expressway Accident: स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर में 2 की मौत; 2 दर्जन से अधिक यात्री ... Etah Moharram Accident: एटा में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा; हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से य... Ayodhya Ram Mandir Case: दान पात्र चोरी मामले में 8 गिरफ्तार; विपक्षी पार्टियों ने ट्रस्ट पर लगाए गं... Indore High Court Order: धार के इमामबाड़े में मोहर्रम कार्यक्रमों पर कोर्ट का बड़ा फैसला; 1 जुलाई तक ... Chhindwara Ration News: सरकारी दुकानों से 3 महीने से गायब है शक्कर; पीले कार्डधारक चाय के लिए मोहताज MP Teacher Transfer News: तकनीकी खामियों के कारण कई शिक्षक नहीं कर पाए आवेदन; आयु सीमा बढ़ाने की उठी ... Guna POCSO Court Verdict: नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म में कराटे कोचों को आजीवन कारावास; गुरु-... Indore Health News: संजीवनी क्लिनिक में हेल्थ एटीएम बदहाल; किट और ऑपरेटर के अभाव में ठप पड़ी स्वास्थ्... Gwalior High Court Order: लापता युवती की तलाश के लिए हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; UIDAI को आधार संबंधी जान...
देश

कश्मीर में आतंक पर लगाम, 70 आतंकी व अलगाववादियों को किया आगरा जेल शिफ्ट

जम्मू-कश्मीर में आतंक को खत्म करने के लिए मोदी सरकार ने बहुत ही बड़ा कदम उठाया है। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद सरकार ने जम्मू-कश्मीर से 70 कैदियों को आगरा की केंद्रीय कारागार में शिफ्ट किया है। इन सभी कैदियों को कड़ी सुरक्षा में आगरा लाया गया है। गुरुवार दोपहर जम्मू-कश्मीर से विशेष विमान कैदियों को लेकर आगरा खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचा। एयरपोर्ट से केंद्रीय कारागार तक वाहनों में कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें लाया गया। पूरे रूट पर पुलिस फोर्स तैनात रही।

जिन वाहनों में कैदी सवार थे, उन वाहनों की खिड़कियों को कपड़े से बंद किया गया था। केंद्रीय कारागार की हाई सिक्योरिटी बैरक में इन कैदियों को रखा जाएगा। जेल के बाहर पीएसी के साथ पुलिस तैनात की गई है। मोदी सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 तथा 35ए हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक को भी मंजूरी मिल गई है। इसके तहत जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाएगा। इससे देश की सियासत में खलबली मची हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button