ब्रेकिंग
Dipanshu Shokin DUSU Winner: एनएसयूआई से टिकट न मिलने पर लड़ा चुनाव, जानिए कौन हैं डूसू के नए उपाध्य... Delhi Minor Girl Brutality Case: 1 साल की मासूम से दरिंदगी और मर्डर के बाद राजनीति गरमाई, 4 आरोपी गि... Indore News: डिजिटल पेमेंट पर टैक्स की मार! इंदौर में व्यापारियों का प्रदर्शन, 10 लाख उपभोक्ताओं को ... Eco Friendly Ganesha: पीओपी को कहो ना! बुरहानपुर में बंट रही फिटकरी की गणेश प्रतिमाएं, पानी को शुद्ध... Chhatarpur Bribe Case: भगवान की कसम 2 लाख और 5 किलो शुद्ध घी दो; रिश्वतखोर पटवारी सस्पेंड, ऑडियो वाय... MP High Court Relief: सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत; बुलडोजर कार्रवाई पर र... Sagar Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा की भाभी का शस्त्र लाइस... Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ... Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह...
देश

राजगढ के बदमाश ने रेल्वे स्टेशन से चोरी की थी टवेरा कार

भोपाल। राजधानी की जीआरपी टीम ने शानदार कार्यवाही करते हुए श्यामपुर दौराहा से भोपाल रेल्वे स्टेशन आये व्यक्ति की टवेरा कार चोरी करने वाले बदमाश को 24 घंटे मे ही दबोचकर वाहन बरामद करने मे सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार 

शनिवार के दिन फरियादी हीरेन्द्र सिंह पिता जनक सिंह निवासी, श्यामपुर दौराहा जोड जिला सीहोर ने शिकायत करते हुए बताया कि उनके चार पहिया टवेरा वाहन को रेल्वे स्टेशन भोपाल से अज्ञात आरोपियो ने चोरी कर लिया है। फरियादी की शिकायत पर जीआरपी पुलिस भोपाल ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला कायम कर तत्काल ही उसकी सुरागशी के प्रयास शुरु कर दिये। छानबीन के दौरान की गई तकनीकी जॉच मे हाथ लगे सुरागो के आधार पर शहर के अलग-अलग स्थानों पर टीम भेजकर आरोपी की धरपकड के प्रयास शुरु किये गये। इस दोरान पुलिस टीम को 12 नंबर स्टाप पर सदिंग्ध आरोपी चोरी गई सफेद रंग की टवेरा कार नबंर एमपी09 बीए 1154 मे सवार नजर आया। पुलिस ने घेराबंदी कर कार को पकडा ओर उसमे बैठे युवक से पूछताछ की जिसमे उसकी पहचान प्रकाश उर्फ आकाश प्रजापति पिता बाबूलाल प्रजापति निवासी सेमला जिला राजगढ के रुप मे हुई। गाडी के कागजात मांगने पर प्रकाशय सकपका गया, ओर आगे की पुछताछ मे उसने टवेरा कार को चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। बाद मे आरोपी को गिरफतार कर टवेरा कार बरामद कर ली गई। पुलिस ने बताया कि पकडाये गया बदमाश पूर्व अपहरण के मामले में ऐशबाग थाना पुलिस द्वारा गिरफतार किया जा चुका है। ओर वो वाहन चालको को अपने जाल मे फसाते हुए उन्हे गुमराह कर वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस पकडे गये आरोपी से वाहन चोरी की अन्य वारदातो के बारे पुछताछ कर रही है। आरोपी को 24 घंटो के भीतर ही दबोचने मे उपनिरी. श्वेता सोमकुवर, आर. अनिल सिंह, आर. संजय धाकड, आर. राजेश शर्मा, आर. संदीप शुक्ला, आर, दीपक सोनी ओर आर. अमित सक्सेना की सराहनीय भूमिका रही। टीम की कार्यवाही को लेकर आला अधिकारियो ने भी उनकी प्रशंसा की है।

 

Related Articles

Back to top button