ब्रेकिंग
Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ... Dhamtari Elephant Alert: पैरी नदी पार कर धमतरी पहुँचा चंदा दल का दंतैल हाथी; भालू की मौजूदगी से ग्रा... Kawardha News: कवर्धा में शराबियों और चखना सेंटरों पर गाज; सिटी कोतवाली इलाके में दर्ज हुए आबकारी के... Balodabazar News: बलौदाबाजार में मीडिया से विवाद और शराबी शिक्षक मामले में बड़ी कार्रवाई; प्राचार्या... Jharkhand Congress News: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का झारखंड दौरा तय; खूंटी और रांची में दो बड़े का... Ranchi Railway News: रांची रेल मंडल में ऐतिहासिक पहल; पहली बार 'इंटर डिपार्टमेंटल स्पोर्ट्स मीट-2026... RIMS Ranchi News: रिम्स में छठा राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह शुरू; डॉ. हिरेंद्र बिरुआ ने दिखाई ... Ranchi PMLA Court: सीएम हेमंत सोरेन 21 सितंबर को PMLA कोर्ट में होंगे पेश; बड़गांई जमीन मामले में तय...
देश

शिवराज ने झंडावंदन कर बोले इंदौर को स्टार्टअप फील्ड में देश की राजधानी बनाएंगे

इंदौर  प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर इंदौर के नेहरु स्टेडियम में झंडावंदन किया। उन्होंने परेड की सलामी भी ली। सीएम ने कहा मध्यप्रदेश के हर एक गांव को अब हैंडपंप से आजादी दिलाएंगे। 2 करोड़ घरों में पानी पहुंचाने का टारगेट है। बीते डेढ़ साल में 44 लाख घरों में नलों का पानी पहुंचने लगा है। इसके लिए हम सभी गांवों में पाइप लाइन बिछाएंगे। नदी-तालाब के पास ही ट्रीटमेंट प्लांट लगाएंगे। भूमिगत जल का दोहन भी करेंगे।

सीएम ने ये भी कहा –

  • दो लाख रोजगार के अवसर पर पैदा किए जाएंगे।
  • अगले साल तक एक लाख सरकारी नौकरियां और दी जाएंगी।
  • सरकारी के साथ प्राइवेट सेक्टर में भी नौकरियों के अवसर पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।
  • यदि आपके पास स्टार्टअप का इनोवेटिव आइडिया है तो ऐसी नीति बनाएंगे कि युवाओं को धन की कमी नहीं आए।
  • इंदौर को स्टार्टअप के क्षेत्र में देश की राजधानी बनाएंगे।
  • जैविक खेती में काफी संभावनाएं हैं।
  • प्राकृतिक आपदा में जो फसलों को नुकसान हुआ है उसकी राहत राशि जल्द ही किसानों के खातों में आएगी।
  • पिछले साल की फसल बीमा का पैसा भी हम जल्द ही किसानों के खातों में डालेंगे।
  • कोरोना पीड़ितों के अस्पताल में भर्ती होने की संख्या बेहद कम है। यह सब वैक्सीन के कारण हो रहा है। इसके लिए पीएम मोदी को धन्यवाद।
  • प्रदेश को इंडस्ट्रीज का हब बनाने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं।
  • यहां बिजली की कमी नहीं है। अपनी जनता को पर्याप्त मात्रा में बिजली मिले। इसके लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। सोलर बिजली बनाने में भी मप्र आगे है। रीवा में एशिया का सबसे बड़ा सोलर प्लांट बनकर तैयार है।
  • ओंकारेश्वर बांध पर फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगाकर बिजली पैदा करेंगे।

मार्च पास्ट किया

समारोह में विभिन्न प्लाटूनों द्वारा मार्च पास्ट व परेड प्रस्तुत की। परेड का नेतृत्व ACP ट्रैफिक अजीत सिंह चौहान ने किया। उनके पीछे टूआईसी सूबेदार बृजराज अजनार चले। परेड में RAPTC, फर्स्ट बटालियन, पंद्रहवी वाहिनी, जिला पुलिस बल (पुरुष), जिला पुलिस बल (महिला), PTC इंदौर, होमगार्ड, फायर ब्रिगेड तथा यातायात पुलिस आदि प्लाटून के दल भी शामिल हुए। साथ ही BSF बैंड भी परेड में हुआ।

 

 

Related Articles

Back to top button