ब्रेकिंग
चांदनी चौक की गलियों में एक इमोशनल सफर— 376 साल पुराना इतिहास, यादें और इंसानी रिश्तों की खूबसूरत दा... आज का मौसम: देश के कई राज्यों में बदला मिजाज, दक्षिण में बारिश का दौर जारी— जानिए अपने शहर का हाल मध्य प्रदेश के जबलपुर में धनतेरस की रात दर्दनाक हादसा, गाजी नगर की झुग्गी बस्ती में भीषण आग से 50 से... रामनगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव 2026 आज, 35 लाख दीयों और 2100 ड्रोनों के शो से जगमगाएगी राम की पैड... उत्तर प्रदेश के ताजनगरी आगरा में एक कोचिंग सेंटर के अंदर मिला गणित के शिक्षक का सड़ा-गला शव, इलाके म... आंध्र प्रदेश में बड़ा राजनीतिक सदमा, चुनाव परिणाम से ठीक पहले जन सेना पार्टी की युवा प्रत्याशी का हा... जयपुर में बिक रही 1 लाख 23 हजार रुपये किलो वाली शाही मिठाई, सोने के सिक्के जैसी ‘त्योहार अशर्फी’ बनी... नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बनेगा आर्क टाइप फ्लाईओवर, 84 करोड़ की लागत से दूर होगी जाम की समस्... महाराष्ट्र की राजनीति में एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की खबरों पर अनिल देशमुख का बड़ा बयान, खारिज ... पाकिस्तान ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को वीजा देने पर कही बड़ी बात, लाहौर में होने वाले सम्मेलन का मा...
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में खुले स्कूल, हरियाणा में 1 फरवरी से खुलेंगे, दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों में कब शुरू होंगी आफलाइन क्लासेस?

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के चलते स्कूल बंद होने से बच्चों की पढ़ाई काफी प्रभावित हुई है। ऐसे में राज्य सरकार स्कूल खोलने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, महाराष्ट्र में कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों को इसी सोमवार से खोला जा चुका है। स्कूल खोलने पर अन्य राज्य भी जल्द ही फैसला ले सकते हैं। आपको बताते हैं कि अन्य राज्यों में स्कूलों के खुलने की क्या स्थिति है।

महाराष्ट्र में खुले 1 से 12वीं कक्षा के स्कूल

कोरोना की तीसरी लहर की रफ्तार अब धीमी पड़ती दिख रही है। ऐसे में महाराष्ट्र में 24 जनवरी से कक्षा एक से लेकर 12वीं तक के स्कूल खोल दिए गए हैं। हालांकि जिन जिलों में संक्रमण की दर अधिक है, वहां स्कूल खोलने का फैसला स्थानीय प्रशासन पर छोड़ा गया है। स्कूलों में कोरोना नियमों का पूरा पालन करवाया जा रहा है।

दिल्ली में स्कूल खोलने की तैयारी में सरकार

दिल्ली सरकार भी प्रदेश में स्कूलों को खोलने के पक्ष में है। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने हाल ही में कहा था कि दिल्ली में कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है और संक्रमण की दर भी कम हुई है। इसलिए हम दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) से मांग करते हैं कि कोरोना संबंधित प्रोटोकाल का पालन करते हुए हमें स्कूलों को खोलने की अनुमति दी जाए।

हरियाणा में 1 फरवरी से खुलेंगे स्कूल

हरियाणा सरकार ने 1 फरवरी से सभी सरकारी और निजी स्कूलों को खोलने का आदेश दिया है। 1 फरवरी से स्‍कूलों में दसवीं से बारहवीं तक की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। छठी से नौवीं तक की कक्षाएं शुरू करने के लिए बाद में फैसला लिया जाएगा।

झारखंड में 31 जनवरी के बाद खुलेंगे स्कूल

झारखंड सरकार 31 जनवरी के बाद स्कूलो को खोलने की तैयारी कर रही है। राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री जगरनाथ महतो ने हाल ही में कहा था कि 31 जनवरी 2022 के बाद राज्य के सभी स्कूल खुलवा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा था कि स्कूलों के बंद होने से बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है।

यूपी में 15 फरवरी तक स्कूल-कालेज बंद

उधर, यूपी सरकार ने 15 फरवरी तक स्कूल-कालेज को बंद करने का आदेश दिया है। हालांकि, इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी। बता दें कि इससे पहले राज्य सरकार ने 30 जनवरी तक शिक्षण संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया था। यूपी के अलावा कई राज्यों में 30 जनवरी तक स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

उत्‍तराखंड में 12वीं तक के स्कूल 31 जनवरी तक बंद

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में कोरोना के मामलों के चलते प्रतिबंध को 31 जनवरी तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया। राज्य में 31 जनवरी तक आंगनबाड़ी से लेकर 12वीं तक के सभी सरकारी, सहायताप्राप्त अशासकीय और निजी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। इनमें आनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button