मध्यप्रदेश
सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को ट्रक ने टक्कर मारी, मौत
खरगोन। नेशनल हाइवे स्थित ग्राम मगरखेड़ी चौराहे पर सड़क क्रॉस कर रहे अज्ञात बाइक सवार को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी । इस दुर्घटना में बाइक सवार की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शव को हाइवे एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया।
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह सात बजे के करीब ग्राम मगरखेड़ी चौराहे से रोड क्राॅस कर रहे अज्ञात बाइक सवार को ट्रक (आर जे 14 जी जे 3663 )ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर हाइवे एंबुलेंस की सहायता से बुजुर्ग के शव को ठीकरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंहुचाया गया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही खलटाका पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। घटना के बाद हाइवे पर वाहनों की कतारें लग गई थी। इसके बाद पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को संभाला गया।





