ब्रेकिंग
Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ... Japan MMX Mission to Mars: मंगल ग्रह के रहस्यों को उजागर करने के लिए जापान का अंतरिक्ष यान रवाना, फो... Global Protests: फ्रांस की सुलगती आग से तीन महाद्वीपों तक फैला भूचाल, दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन
खेल

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, पोलार्ड होंगे कप्तान, इस धाकड़ गेंदबाज की वापसी

नई दिल्ली। क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) चयन पैनल ने भारत के खिलाफ आगामी तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। अनुभवी तेज गेंदबाज केमार रोच, मध्यक्रम के बल्लेबाज नकरमाह बोनर और सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग को टीम में वापसी हुई है। रोच ने अब तक 92 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 124 विकेट लिए हैं। बोनर ने एक साल पहले बांग्लादेश में अपना वनडे डेब्यू किया था और अब तक तीन मैच खेल चुके हैं, जबकि किंग ने अब तक इस प्रारूप में चार मैच खेले हैं।

वेस्टइंडीज छह से 20 फरवरी तक उपमहाद्वीप का दौरा करेगा, जहां वे तीन वनडे और तीन टी20 मैच की सीरीज खेलेंगे। वनडे मैच 6, 9 और 11 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे। वहीं टी-20 कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 16, 18 और 20 फरवरी को खेले जाएंगे, जिसमें शुक्रवार को टीम की घोषणा होने की उम्मीद है।

वनडे सीरीज आइसीसी ओडीआइ सुपर लीग का हिस्सा होगी और वेस्टइंडीज के पास आइसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में आटोमेटिक क्वालिफिकेशन हासिल करने के शीर्ष सात टीमों में शामिल होने के लिए अंक हासिल करने का अवसर होगा। बता दें कि वर्ल्ड कप भारत में होना है और वह मेजबान टीम को क्वालिफिकेशन की जरूरत नहीं है।

प्रमुख चयनकर्ता, डेसमंड हेन्स ने कहा, ‘केमार रोच हमारे प्रमुख तेज गेंदबाजों में से एक हैं और हमारा मानना है कि हमें शुरुआत में विकेट लेने के लिए गेंदबाजों की जरूरत है और केमार, पांच की इकानमी रेट के साथ निश्चित रूप से अच्छा विकल्प हैं।  पिछले कुछ सालों में नकरमाह बोनर ने शानदार प्रदर्शन किया है और हमारा मानना है कि उन्हें 50 ओवर के प्रारूप में खेलने का मौका दिया जाना चाहिए।’

वेस्टइंडीज की वनडे टीम

कीरोन पोलार्ड (कप्तान), केमार रोच, नकरमाह बोनर, ब्रैंडन किंग, फैबियन एलेन, डैरेन ब्रावो, शमर ब्रूक्स, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, निकोलस पूरन, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, हेडन वाल्श जूनियर

Related Articles

Back to top button