ब्रेकिंग
AI vs Justice: अदालती फैसलों में AI का अनियंत्रित इस्तेमाल खतरनाक, सुप्रीम कोर्ट ने विशेषज्ञ समिति ब... Bombay High Court News: ‘सरकार के खिलाफ नारे लगाना निष्कासन का आधार नहीं’, हाईकोर्ट ने पुलिस को लगाई... Patna Bungalow Controversy: राबड़ी देवी ने खाली किया सरकारी बंगला, लालू परिवार अब कौटिल्य नगर स्थित ... Brij Bhushan Sharan Singh Case: यौन शोषण मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला सुरक्षित, 3 अगस्त को ... NADA Doping Bill 2026: डोपिंग अब बनेगा गंभीर अपराध, कोच और ड्रग सप्लायर को होगी 5 साल की जेल BMC Action: खुले मैनहोल में गिरने से व्यक्ति की मौत, बीएमसी ने दी 10 लाख की सहायता; जांच के लिए समित... Ram Niwas Mandir Dispute: राम मंदिर परिसर के पास पंचायती मंदिर पर कब्जे का आरोप, ट्रस्ट के महासचिव प... Assembly By-election 2026: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की 3 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 30 जुलाई को ह... Delhi School Fee Rule: निजी स्कूलों को 15 जुलाई तक गठित करनी होगी फीस समिति, शिक्षा मंत्री आशीष सूद ... College Street Makeover: अग्निमित्रा पॉल के प्रस्ताव का विरोध, हॉकरों की आजीविका और सौंदर्यीकरण के ब...
टेक्नोलॉजी

फोन और वॉट्सऐप कॉल कैसे करें रिकॉर्ड, जानिए स्टेप बॉय स्टेप प्रोसेस

नई दिल्ली।  वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन क्लासेस के दौरान कई बार वॉइस रिकॉर्ड करना जरूरी हो जाता है। हालांकि कई मैसेजिंग ऐप में फोन में इनबिल्ट वॉइस रिकॉर्डिंग की सुविधा नहीं मिलती है। ऐसे में यूजर्स को थर्ड पार्टी ऐप्स का सहारा लेना पड़ा है। वही अगर वॉइस रिकॉर्डिंग फीचर होता है, तो कई लोगों को मालूम नहीं होता है कि आखिर वॉइस कॉल की रिकॉर्डिंग कैसे की जाए? आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-

फोन में कैसे करें वॉइस कॉल रिकॉर्ड

फोन कॉल रिकॉर्ड करने के दो ऑप्शन है। एक मैन्युअल तरीका है, जो फोन निर्माता कंपनियों की तरफ से आपके फोन में दिया जाता है। अगर आप फोन कॉल को रिकॉर्ड करना चाहते हैं, तो आपको अपने फोन की सेटिंग में बदलाव करना होगा।

  1. सबसे पहले फोन की सेटिंग ऑप्शन में जाए। जहां कॉल रिकॉर्डिंग ऑप्शन मिलेगा।
  2. अगर आप सभी कॉल को रिकॉर्ड करना चाहते हैं, तो Always Record ऑप्शन को चुन सकते हैं
  3. अगर चुनिंदा कॉल को रिकॉर्ड करना चाहते हैं, तो Choose contact ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा।

उदाहरण के लिए अगर आप Vivo स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको फोन के सेटिंग ऑप्शन पर विजिट करना होगा। जहां कॉल रिकॉर्डिंग ऑप्शन दिखेगा, जिस पर क्लिक करनका होगा। जहां ऑलवेज रिकार्डिंग ऑप्शन दिखेगा। अगर आप कॉन्टैक्ट लिस्ट की सभी कॉल को रिकॉर्ड करना चाहते हैं, तो आपको Number not in your contact पर क्लिक करना होगा। वही चुनिंदा कॉल रिकॉर्ड करने के लिए Selected Numbers ऑप्शन को चुनना होगा। इसके बाद Choose a contact ऑप्शन को सेलक्ट करना होगा। जहां से आप जिन कॉन्टैक्ट की कॉल रिकॉर्ड करना चाहते हैं, उसे सेलेक्ट कर सकते हैं।

इनबिल्ड कॉलिंग रिकार्डिंग ना होने पर

अगर फोन में इनबिल्ड कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा नहीं है, तो आप गूगल प्ले स्टोर से कॉल रिकॉर्डिंग ऐप को इंस्टॉल कर सकते हैं। हालांकि ऐसे कॉल रिकॉर्डिंग ऐप प्राइवेसी के लिहाज से खतरनाक साबित हो सकते हैं। ऐसे में यूजर इन सभी ऐप को अपनी रिस्क पर डाउनलोड करें। कॉल रिकॉर्डिंग ऐप आपके डिवाइस में Android 9 या नए वर्जन को सपोर्ट करेंगे।

Related Articles

Back to top button