ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
व्यापार

Adani Wilmar IPO खुला, 9% सब्सक्राइब्ड हुआ रिटेल पोर्शन

नई दिल्ली। खाद्य तेल क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अदानी विल्मर (Adani Wilmar) का आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) बाजार में आ गया है। कंपनी का बहुप्रतीक्षित IPO आज यानी 27 जनवरी को खुला। इसके साथ ही, IPO का रिटेल पोर्शन 9% सब्सक्राइब्ड हो गया। इसके लिए आगामी 31 जनवरी तक बोली लगाई जा सकती है।

IPO का प्राइस बैंड 218-230 रुपये है। जहां तक लॉट साइज की बात है, तो निवेशक न्यूनतम 65 शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले अदाणी विल्मर लिमिटेड ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 940 करोड़ रुपये जुटाए थे। कंपनी ने एंकर निवेशकों को 230 रुपये प्रति शेयर पर करीब 4.09 करोड़ इक्विटी शेयर आवंटित करने का फैसला किया है।

कंपनी की IPO के जरिए पूंजी बाजार से 3,600 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (आरएचपी) के अनुसार, कंपनी ने पूंजीगत व्यय के लिए 1,900 करोड़ रुपये, अपने उधार के पुनर्भुगतान/पूर्व भुगतान के लिए 1,058.9 करोड़ रुपये और रणनीतिक अधिग्रहण तथा निवेश के वित्त पोषण के लिए 450 करोड़ रुपये का उपयोग करने का प्रस्ताव रखा है।

वित्तीय मोर्चे पर, अदानी विल्मर लिमिटेड का राजस्व चालू वित्त वर्ष में सितंबर को समाप्त छह महीनों में बढ़कर 24,957.28 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 16,273.73 करोड़ रुपये था। इसी अवधि में मुनाफा 288.78 करोड़ रुपये से बढ़कर 357.13 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने पूरे 2020-21 वित्तीय वर्ष में 37,195.65 करोड़ रुपये का राजस्व और 728 करोड़ रुपये का लाभ कमाया।

फॉर्च्यून ब्रांड के तहत कुकिंग ऑयल बेचने वाली एफएमसीजी कंपनी गौतम अदाणी के अदाणी ग्रुप और सिंगापुर स्थित विल्मर ग्रुप के बीच 50-50 का संयुक्‍त उपक्रम है। बता दें कि कंपनी खाद्य तेल, गेहूं का आटा, चावल, दाल और चीनी सहित भारतीय उपभोक्ताओं के लिए आवश्यक रसोई वस्तुओं की बिक्री करती है।

Related Articles

Back to top button