ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
मनोरंजन

Bigg Boss 15: शमिता शेट्टी को आंटी कहने पर तेजस्वी प्रकाश पर भड़कीं बिपाशा बसु, गुस्से में कह दी ये बड़ी बात

नई दिल्ली। बिग बॉस 15 का फिलाने होने में अब केवल दो दिन बाकि है। ऐसे में विजेता के लिए सभी कंटेस्टेंट्स की दौड़ शुरू हो गई है। वहीं शो में शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश के बीच कई बार झगड़ा देखने को मिल चुका है। इन दोनों के बीच बहुत बार यह झगड़ा करण कुंद्रा को लेकर हुआ है। हाल ही में फिर से करण कुंद्रा की वजह से शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश लड़ बैठी हैं।

दरअसल बुधवार को प्रसारित हुए एपिसोड में कुछ दर्शकों ने बिग बॉस के घर में हिस्सा लिया और वोटिंग की। इस दौरान बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेट्स को इस सीजन का आखिरी टास्क ‘बीबी होटल’ देते हैं। जिसमें कुछ घरवालों को मिलकर दूसरे घरवालों को समाज देनी थी। वहीं टास्क करने के आधार पर दर्शकों को वोटिंग करके किसी एक कंटेस्टेंट को शो के बाहर करना था।

‘बीबी होटल’ टास्क में शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश को होटल स्टाफ की भूमिका अदा करने के लिए कहा गया और करण कुंद्रा की मसाज करने को लिए बोला गया। इस दौरान शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश का एक बार फिर से जमकर झगड़ा देखने को मिला। गुस्से में तेजस्वी ने शमिता को आंटी बोल दिया। यह सुन शमिता शेट्टी भड़क गईं और तेजस्वी से लड़ बैठीं।

अब शमिता शेट्टी के आंटी कहने पर बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने तेजस्वी प्रकाश पर गुस्सा जाहिर किया है। बिपाशा बसु ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘किसी की एज शेमिंग करने के बाद उन्हें सॉरी कहना उससे भी ज्यादा बुरा है। यदि ऐसे लोग किसी के लिए विजेता या रोल मॉडल है तो यह सच में दुख की बात है। अगर आप इनसिक्योर महसूस कर रही हो तो दूसरी लड़कियों को नीचे खींचने की बजाय अपने ब्वॉयफ्रेंड से सवाल करें क्योंकि वहीं है जो आपको इनसिक्योर महसूस करवा रहा है।’

सोशल मीडिया पर बिपाशा बसु का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि ‘बीबी होटल’ टास्क में सबसे पहले तेजस्वी प्रकाश ने करण कुंद्रा की मसाज की। इस दौरान वह काफी मस्ती-मजाक में रही हैं और ठीक से मसाज नहीं कर पाईं। वहीं करण कुंद्रा ने भी तेजस्वी प्रकाश की मसाज में कई कमियां निकालीं।

इसके बाद शमिता शेट्टी ने करण कुंद्रा की मसाज करना शुरू किया। शमिता बड़े ही स्टाइल में आती हैं और करण की पीठ पर बैठकर उन्हें मसाज देने लगती हैं। यह देखकर तेजस्वी प्रकाश को बिलकुल भी पसंद नहीं आता और वह शमिता शेट्टी की टांग खींचकर उन्हें गिराने लगती हैं। तेजस्वी शमिता से कहती हैं कि वह करण कुंद्रा है, राकेश बापट नहीं। जिसके बाद शमिता और अन्य घरवाले को तेजस्वी का यह बर्ताव बिलकुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने तेजस्वी को समझाते हुए कहा कि यह सिर्फ एक टास्क हैं, लेकिन तेजस्वी प्रकाश इतने ज्यादा गुस्से में थीं कि जब शमिता शेट्टी प्रतीक को मसाज दे रही थीं तो उन्होंने सबके सामने कहा कि ये देखो आंटी अब इन पर भी बैठ गईं। यह बात शमिता को बिलकुल भी पसंद नहीं आई।

उन्होंने तेजस्वी की इस बात के लिए करण कुंद्रा को सुना दिया। शमिता ने करण को कहा कि तुम्हे शर्म आनी चाहिए कि वह मुझे आंटी बुला रही है और तुम शांत खड़े हो, इतना ही नहीं तेजस्वी की हरकत के लिए करण कुंद्रा को शमिता शेट्टी ने फटकार लगाई। वहीं दूसरी तरफ तेजस्वी भी करण की इस बात से काफी खफा दिखीं और करण कुंद्रा से उन्होंने साफ किया कि तुम्हारा शमिता के साथ जो भी है उसे क्लियर करो।

Related Articles

Back to top button