Breaking
नदी में अवैध खनन के दौरान निकली एक हजार साल पुरानी जैन प्रतिमा, समाज के सुपुर्द की, पूजा-पाठ का दौर ... देवास में गोवध का मामला, मांस की तस्करी के पहले पकड़ाया तस्कर, लोगों ने की पिटाई कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, गंजीपुरा इलाके में मची अफरातफरी महाकाल भस्म आरती के लिए 1500 रुपये की मांग, महिला ने पुरोहित का ऑडियो रिकॉर्ड कर कलेक्टर से की शिकाय... 6 जून को जबलपुर में नो फ्लाइंग डे, विमानों की कमी के खिलाफ कई पैसेंजर ने यात्रा निरस्त की शिवपुरी में कलेक्ट्रेट परिसर में लगी भीषण आग, कई फाइलें जलकर हुई राख.. शाजापुर में अनियंत्रित होकर पलट गई जीप, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत... Nursing की छात्रा ने रेता अपना गला, कॉलेज प्रबंधन पर लगाए यह गंभीर आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला... प्यास इंसान को ही नहीं, पशु पक्षियों को भी लगती है, इंदौर में पंक्षियों के लिए किया जा रहा दाना पानी... रीवा में भाभी के आशिक ने देवर को मारी गोली ,जानिए क्या है पूरा मामला...

प्रखर, जुझारू और अन्याय के खिलाफ लड़ने वाले नेता श्रद्धेय स्व. शरद यादव – मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल : मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल स्थित पुराने विमानतल पर समाजवादी विचारों के पुरोधा पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रद्धेय स्व.  शरद यादव के पार्थिव शरीर के दर्शन कर पुष्प-चक्र अर्पित किया और श्रद्धांजलि दी। शोकाकुल परिजन को ढांढस भी बंधाया। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि श्रद्धेय स्व.  यादव का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम आँखमऊ, माखन नगर (बाबई), नर्मदापुरम में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

मुख्यमंत्री  चौहान ने पुराने विमानतल पर मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि स्व.  यादव मध्यप्रदेश के सपूत थे, वे अचानक चले गए, मेरे तो वे पड़ोसी थे। बचपन से ही प्रखर, जुझारू और अन्याय के खिलाफ लड़ने वाले स्व.  शरद जी ने समाज के कमजोर वर्ग, विशेषकर पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित किया। छात्र जीवन से ही राष्ट्रीय राजनीति में छाने वाले स्व.  यादव जी, जे.पी. आंदोलन के प्रमुख स्तंभ रहे। अस्सी-नब्बे के दशक में उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति की दिशा बदली, मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू करवाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही। वे ऐसे नेता थे जो गलत का विरोध करते थे, उन्होंने नैतिकता की राजनीति की। जब तत्कालीन प्रधानमंत्री  इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाया और संसद का कार्यकाल पाँच से बढ़ा कर छह वर्ष किया, तब स्व.  शरद जी ने संसद की सदस्यता से यह कह कर इस्तीफा दिया था कि जनता ने उन्हें पाँच साल के लिए चुना था, छह साल के लिए नहीं। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि स्व.  शरद जी एक अद्भुत नेता थे, जो अभी भी देश को बहुत कुछ दे सकते थे।

मुख्यमंत्री  चौहान ने अपनी और प्रदेशवासियों की ओर से श्रद्धेय स्व.  शरद यादव को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिजन, परिचितों तथा अनुयायियों को यह गहन दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना की है।

नदी में अवैध खनन के दौरान निकली एक हजार साल पुरानी जैन प्रतिमा, समाज के सुपुर्द की, पूजा-पाठ का दौर शुरू     |     देवास में गोवध का मामला, मांस की तस्करी के पहले पकड़ाया तस्कर, लोगों ने की पिटाई     |     कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, गंजीपुरा इलाके में मची अफरातफरी     |     महाकाल भस्म आरती के लिए 1500 रुपये की मांग, महिला ने पुरोहित का ऑडियो रिकॉर्ड कर कलेक्टर से की शिकायत     |     6 जून को जबलपुर में नो फ्लाइंग डे, विमानों की कमी के खिलाफ कई पैसेंजर ने यात्रा निरस्त की     |     शिवपुरी में कलेक्ट्रेट परिसर में लगी भीषण आग, कई फाइलें जलकर हुई राख..     |     शाजापुर में अनियंत्रित होकर पलट गई जीप, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत…     |     Nursing की छात्रा ने रेता अपना गला, कॉलेज प्रबंधन पर लगाए यह गंभीर आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला…     |     प्यास इंसान को ही नहीं, पशु पक्षियों को भी लगती है, इंदौर में पंक्षियों के लिए किया जा रहा दाना पानी का अनोखा प्रयोग     |     रीवा में भाभी के आशिक ने देवर को मारी गोली ,जानिए क्या है पूरा मामला…     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें