ब्रेकिंग
लुधियाना में विश्वासघात: 3 साल से घर में काम कर रही नौकरानी पर अलमारी से नकदी चुराने का गंभीर आरोप Ludhiana Extortion Racket: विदेशी गैंगस्टर हरमन संधू के दो सक्रिय शूटर गिरफ्तार, 9 एमएम ग्लॉक पिस्टल... लुधियाना के न्यू बहादुरके गांव में खूनी संघर्ष: ट्रांसफार्मर और खंभे लगवा रहे पंच के भाई पर दातर से ... जालंधर में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी स्ट्राइक: नकोदर में कैंटर से 405 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद, तस्... लुधियाना में सनसनीखेज वारदात: कोर्ट मंगल सिंह नगर में रिहायशी मकान पर कार सवार बदमाशों ने की ताबड़तो... तलवाड़ा में दिल दहला देने वाला मामला: शादी से कुछ दिन पहले मंगेतर की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने न... Amritsar Murder Case Update: गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और जग्गा तरनतारन ने ली मेकअप आर्टिस्ट मैडी संधू... Punjab Police Recruitment 2026: पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, पुलिस विभाग में 10,000 नए पदों पर होगी भर्... फगवाड़ा से होशियारपुर का सफर होगा बेहद आसान: भारतमाला परियोजना के तहत बन रहा 48.62 किमी लंबा फोरलेन ... Amritsar Murder Case: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैडी संधू की हत्या का खुलासा, स्टारबक्स से कर रहे थे ह...
मध्यप्रदेश

खंडवा में दुष्कर्म कर छात्रा को मतांतरण के लिए दबाव बनाने वाले युवक को खकनार पुलिस को सौंपा

खंडवा। 21 वर्षीय छात्रा को डरा धमकाकर उसे मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए दबाव डालने वाले युवक पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पीड़ित छात्रा को जबरन युवक होटल में ले गया था। इस मामले में लव जिहाद का शिकार 21 वर्षीय छात्रा के मामले में खकनार पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। कोतवाली पुलिस ने जीरो पर प्रकरण दर्ज कर मामला खकनार पुलिस को सौंपा है।

खरगोन जिले के झिरन्या निवासी 21 वर्षीय छात्रा पढ़ाई के लिए खकनार में बुआ के घर रहती थी। पड़ोसी सरफराज की दोस्ती फुफेरे भाई से थी। पीड़िता को भी वह बहन कहने लगा, फिर एक दिन हाथ की नस काटने की धमकी देकर खेत पर बुलाया और दुष्कर्म किया। समाज में बदनामी का डर दिखाकर कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने सरफराज को शादी के लिए कहा तो वह मुकर गया। उसने शर्त रखी कि वह अगर उसका मुस्लिम धर्म अपनाए तो ही वह उसके साथ शादी कर सकता है।

पीड़िता ने धर्म बदलने से मना कर दिया। इसके बाद वह अपनी सहेली के साथ खंडवा आकर किराए के रूम में रहने लगी। मंगलवार को सरफराज खंडवा आया था। उसने पीड़िता को धमकाए और उसे होटल परिश्रम में ले गया। दोनों को कुछ लोगों ने देख लिया था जिसके बाद दोनों को पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि आरोपित 21 वर्षीय शेख सरफराज पुत्र शेख शब्बीर को गिरफ्तार कर लिया। जीरो पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकारण दर्ज किया गया है। मामला खकनार थाना पुलिस को सौपा गया है। असल कायमी खकनार पुलिस द्वारा की जाएगी।

Related Articles

Back to top button