ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
मध्यप्रदेश

भाेपाल में युवक पर तेजाब फेंका, शाहजहांनाबाद के बेनजीर मैदान में हुई घटना

भाेपाल। शाहजहांनाबद थाना इलाके के बेनजीर मैदान में बुधवार रात दाे लाेगाें ने एक युवक पर प्लास्टिक की बाेतल में भरकर एसिड फेंक दिया। इस वह मामूली रूप से झुलस गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शाहजहांनाबाद थाना पुलिस के मुताबिक सईद नगर निवासी साजीब अली (32) बिजली सुधारने का काम करता हैं। साजीब ने बुधवार रात काे शिकायत दर्ज कराई। उसमें बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे वह बेनजीर खेल मैदान के पास से गुजर रहे थे, तभी मैदान में मौजूद दाे लड़काें ने एक तरल पदार्थ से भरी प्लास्टिक काे बाेतल उनके ऊपर फेंकी। उसमें भरे तरल पदार्थ से उनके पैराें पर शरीर के दूसरे हिस्साें में तेज जलन हाेने लगी। वह पहले घर गए। इसके बाद उपचार कराने अस्पताल पहुंचे। डाॅक्टर ने बताया कि उनके ऊपर किसी ने टायलेट क्लीनर फेंका था।

बाइक सवाराें का पीछा करते हुए पहुंचे थे बेनजीर मैदान

शाहजहांनाबाद थाना प्रभारी जहीर खान ने बताया कि साजीब ने बताया कि बुधवार रात काे वह स्टेट बैंक चौराहा के पास स्कूटर पर बैठकर माेबाइल फाेन पर बात कर रहा था। इस दौरान वहां से बाइक लेकर दाे युवक गुजरे। बाइक के टायर से उछलकर एक गिट्टी उनके चेहरे पर आंख के पास लगी। इस पर वह स्कूटर से बाइक सवाराें का पीछा करते हुए बेनजीर मैदान तक जा पहुंचे थे। बाइक सवार ताे उन्हें नहीं मिले, लेकिन अंधेरे में मौजूद दाे युवकाें ने उन पर तेजाब फेंक दिया था। उन्हाेंने पुलिस काे बताया कि उनका रूपयाें के लेन देन काे लेकर रिश्तेदाराें से विवाद चल रहा है। संभवत: उन्हीं लाेगाें ने उस पर हमला किया है।

Related Articles

Back to top button