ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
मध्यप्रदेश

ग्वालियर: महाराज ऐसा कोविड बार बार हो, जो आपसे बात करने का मौका मिले

ग्वालियर। गुरुवार को स्मार्ट सिटी के कमांड सेंटर में नागरिक उडडयन मंत्री को कोरोना मरीज के हाथ जोड़ना पड़े। यह अवसर ही ऐसा था। कोरोना मरीज के हाल चाल जानने के दौरान नागरिक उडडयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से कोविड मरीज मृगांक ने वीडियो काल पर कहा कि महाराज ऐसा कोविड बार बार हो जो आपसे बात करने का मौका मिले। इस पर सिंधिया ने मरीज के हाथ जोड़कर कहा कि आप ऐसा मत कहो। केंद्रीय मंत्री ने मरीज के हाल चाल पूछे, दवाओं के बारे में पूछा, डाक्टर बात करते हैं या नहीं, ऐसे कई सवाल किए। मरीज ने कहा कि पूरा ख्याल रखा जा रहा है, स्टाफ से लेकर सीइओ स्मार्ट सिटी सभी मरीजों का ध्यान रख रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने बाद में मरीज से कहा कि जब ठीक हो जाओ तो मुझसे आकर मिलना।

ज्ञात रहे कि नागरिक उडडयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरूवार को ग्वालियर प्रवास पर हैं। कोरोना की समीक्षा बैठक से पहले वे स्मार्ट सिटी के कमांड सेंटर पहुंचे जहां कोविड मरीजों से वीडियो काल पर बात करने की इच्छा जाहिर की। स्मार्ट सिटी सीइओ जयति सिंह की मौजूदगी में डाक्टरों ने काल कर मरीजों को फोन लगाए। कोरोना मरीज मृगांक को वीडियो कालिंग कराई जिनसे पूरे हालचाल जाने। इसके अलावा तीन मरीजों से वाइस काल पर बात की और एक और मरीज से वीडियो काल पर बात की। इसके अलावा अन्य व्यवस्थाओं के बारे में भी सिंधिया ने जानकारी ली।

Related Articles

Back to top button