ब्रेकिंग
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का वेन्यू तय, ₹10.50 लाख के कि... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने... हिरासत में मारपीट पुलिस की ड्यूटी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों को राहत देने से किय...
देश

दैनिक राशिफल- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष राशि: यात्रा को यथासंभव टालें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। किसी व्यक्ति से अकारण विवाद हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आय बनी रहेगी।

वृषभ राशि: शत्रुओं से सावधान रहें। नए मित्र बनेंगे। सुख के साधनों पर व्यय होगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। धनलाभ सुगम होगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। प्रमाद न करें।

मिथुन राशि: शारीरिक कष्ट की आशंका है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यर्थ खर्च होंगे। जीवनसाथी के बारे में चिंता रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नए काम करने का मन बनेगा। लाभ होगा।

कर्क राशि: राज्य से लाभ होगा। नई योजना बनेगी। सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। नए कार्य प्रारंभ हो सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। जोखिम न लें।

सिंह राशि: किसी तरह का शारीरिक कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। विरोध हो सकता है। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी।

कन्या राशि: कोई बुरी खबर मिल सकती है। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में सहकर्मी सहयोग करेंगे। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम न लें।

तुला राशि: वाणी पर नियंत्रण रखें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। भूमि व भवन इत्यादि के कार्य लाभप्रद रहेंगे। रोजगार की समस्या दूर होगी, प्रयास करें। कारोबार में वृद्धि होगी। कुसंगति से बचें। प्रसन्नता बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि: व्यापार से बड़ा लाभ हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही से शारीरिक हानि हो सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

धनु राशि: आशंका-कुशंका के चलते कार्यप्रणाली प्रभावित हो सकती है। समय पर काम नहीं होने से क्षोभ उत्पन्न होगा। कोई बुरी सूचना मिल सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। परिश्रम होगा।

मकर राशि: स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कार्य के प्रति चिंता रहेगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। कार्यप्रणाली की प्रशंसा होगी। रिश्तेदारों व मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि: दूर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। व्यस्तता रहेगी। परिवार के वरिष्ठ जनों को लेकर चिंता रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। पुराने मित्र मिलेंगे।

मीन राशि: शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा कार्य हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button