ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
खेल

‘भगवान के लिए बजट नहीं होता’, मेगा आक्शन से पहले राहुल से शार्दुल ने बजट के बारे में पूछा, तो चहल ने दिया मजेदार जवाब

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) से पहले मेगा आक्शन करीब  है और इसे लेकर खिलाड़ियों के बीच चर्चा शुरू है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में केएल राहुल, युजवेंद्रा चहल और शार्दुल ठाकुर मेगा आक्शन को लेकर मजेदार चर्चा करते नजर आए। केएल राहुल को पहले ही लखनऊ सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी के कप्तान चुना जा चुका है। यह दो नई टीमों में से एक है, जो आइपीएल 2022 में दिखाई देगी। दूसरी टीम अहमदाबाद है, जिसकी कप्तानी हार्दिक पांड्या करेंगे।

शार्दुल ठाकुर और युजवेंद्रा चहल, राहुल के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो में आक्शन पर मजाकिया चर्चा करते नजर आ रहे हैं। शार्दुल को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और चहल को रायल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)  ने रिटेन नहीं किया। ऐसे में दोनों का नाम आक्शन पूल में है। वीडियो में शार्दुल ने राहुल से पूछा कि क्या आइपीएल 2022 की नीलामी में उनकी टीम के पास उनके लिए कोई बजट है।

राहुल ने मजाक में कहा कि वे शार्दुल को उनके बेस प्राइस से ज्यादा रकम में नहीं खरीदेंगे। इस बीच युजवेंद्रा चहल ने कहा,  ‘भगवान के लिए बजट नहीं होता भाई’। बता दें कि शार्दुल ठाकुर के ‘लार्ड शार्दुल’ के नाम से प्रसिद्ध है। आलराउंडर ने हाल ही में अपने प्रदर्शन से दिखाया है कि वह आइपीएल 2022 की नीलामी में कोई भी फ्रेंचाइजी उनको क्यों खरीदना चाहेगी। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दो एकदिवसीय मैचों में 40 और एक अर्धशतक लगाया। उनकी गेंदबाजी क्षमता से हर कोई वाकिफ है। चेन्नई के लिए उन्होंने पिछले सत्र में बढ़िया प्रदर्शन किया था।

वीडियो टीम इंडिया के क्रिकेटर श्रेयस अय्यर ने रिकार्ड किया था, जो हाल ही में भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान राहुल के नेतृत्व वाली टीम के वनडे टीम में शामिल थे। भारत और मेजबान दक्षिण अफ्रीका के बीच हाल ही में समाप्त हुई वनडे सीरीज में भारत को 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। आइपीएल 2022 की मेगा आक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होने वाली है। टीम इंडिया मेगा आक्शन से पहले वेस्टइंडीज के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी।

Related Articles

Back to top button