ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
मनोरंजन

अपने अंडरगारमेंट को भगवान से जोड़ने पर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को हुआ पछतावा, कहा- ‘माफी मांगना चाहती हूं’

मध्य प्रदेश में पिछले दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज के प्रमोशन के दौरान दिए विवादित बयान को लेकर टीवी  एक्ट्रेस श्वेता तिवारी  इन दिनों खुब सुर्खियों में है।  दरअसल, श्वेता तिवारी की नई वेब सीरीज ‘शो स्टॉपर- मीट द ब्रा फिटर’ हाल ही में भोपाल में लॉन्च हुई थी। इस इवेंट के दौरान ही श्वेता तिवारी ने  एक विवादित बयान देकर बवाल खड़ा कर दिया था इस दौरान  श्वेता ने कहा था कि मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं’, हालांकि श्वेता तिवारी ने यह बात कुछ मजाकिया अंदाज में कही थी, लेकिन अपने इस बयान को लेकर अब श्वेता तिवारी विवादों में घिर गई हैं।

इतना ही नहीं, श्वेता तिवारी पर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के आरोप में धारा 295ए के तहत मामला दर्ज किया गया है. वहीं, मामला दर्ज होने के साथ ही श्वेता तिवारी ने अपनी सफाई पेश की।

 इंस्टाग्राम के जरिए श्वेता तिवारी ने अपने बयान में कहा कि मैंने यह नोटिस किया है कि एक सहयोगी की पिछली भूमिका के बारे में दिए गए मेरे एक बयान को संदर्भ से बाहर कर दिया गया है और गलत समझा गया है, जब संदर्भ में रखा जाता है, तो कोई यह समझ जाएगा कि ‘भगवान’ के संदर्भ में बयान सौरभ राज जैन की एक देवता की लोकप्रिय भूमिका के संदर्भ में था. लोग किरदारों के नामों को अभिनेताओं से जोड़ते हैं और इसलिए, मैंने मीडिया के साथ अपनी बातचीत के दौरान इसे एक उदाहरण के रूप में इस्तेमाल किया था।

श्वेता ने कहा कि हालांकि, इसे पूरी तरह से गलत समझा गया है जो देखकर दुख होता है। एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जो स्वयं ‘भगवान’ के कट्टर विश्वासी रहे हैं, ऐसा कोई तरीका नहीं है कि मैं जानबूझकर या अनजाने में ऐसी कोई बात कहूं या करूं, जिससे कुल मिलाकर भावनाओं को ठेस पहुंचे।  कृपया आश्वस्त रहें कि मेरे शब्दों या कार्यों से किसी को चोट पहुंचाने का मेरा इरादा कभी नहीं रहा है, इसलिए, मैं विनम्रतापूर्वक उस चोट के लिए माफी मांगना चाहती हूं, जो मेरे बयान से अनजाने में बहुत से लोगों को हुई है।

Related Articles

Back to top button