ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

गाली देने पर बुरहानपुर जिले में बारह साल के बच्चे ने कर दी सात साल के बालक की हत्या

बुरहानपुर/धाबा। खकनार थानाक्षेत्र के शेखापुर गांव में सात साल के बालक की हत्या के मामले में पुलिस ने गांव के ही बारह वर्षीय बच्चे को हिरासत में लिया है। उसके द्वारा हत्या का अपराध स्वीकार कर लिया गया है। पुलिस ने उसे बाल सुधार गृह भेजा है। पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा ने बताया कि 27 जनवरी को शेखापुर के कोटवार देवानंद ने थाने में सूचना दी थी कि सात वर्षीय कालू पुत्र बद्री भिलाला 26 जनवरी की शाम से लापता था। उसका शव किरण पटेल निवासी हल्दी के खेत में पाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। जिसमें डाक्टरों ने मुंह व गला दबाने से मौत होना बताया था। उसके गले व चेहरे पर नाखून के निशान भी पाए गए थे।

जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि कालू के पड़ोस में रहने वाला बारह वर्षीय बालक अपने पिता के साथ चने के खेत की रखवाली करता है। गत 26 जनवरी की शाम करीब पांच बजे कालू चने के खेत में पहुंचा था। उसने कुछ चने तोड़ लिए थे। जिस पर आरोपित बच्चे ने खेत मालिक के आने का हवाला देकर चना नहीं तोड़ने के लिए कहा। जिस पर मृत बच्चे ने मां की गाली दे दी।

यह सुनते ही आरोपित बालक आगबबूला हो गया और उसका मुंह व गला दबा दिया। वह उसे बेहोश समझ कर काफी देर तक वहीं बैठा रहा, लेकिन कालू नहीं उठा। दूसरे दिन सुबह फिर उसने घटना स्थल पर जाकर तस्दीक की, लेकिन कालू वहीं था। जिसके बाद उसे कालू की मौत हो जाने का यकीन आया। इसके बाद उसने पिता को घटना की सूचना दी और कालू की मां को भी बताया। आरोपित बालक ने पुलिस को बताया कि उसकी मां नहीं है। इसलिए मां की गाली सुनकर उसे तेज गुस्सा आ गया था।

नदी में मिला तीन दिन से लापता युवक शव

शिकारपुरा थानाक्षेत्र के नाचनखेड़ा गांव के किशन चौधरी का शव शुक्रवार को ताप्ती नदी में उतराता मिला है। स्वजनों ने बताया कि वह तीन दिन से लापता था। वह मानसिक रूप से बीमार भी था। गत 25 जनवरी की सुबह खेत में सिंचाई करने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद से उसकी कोई खबर नहीं मिली थी। स्वजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच शुक्रवार दोपहर ताप्ती में शव पड़े होने की सूचना मिली। स्वजन ने मौके पर पहुंच कर उसकी पहचान की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारजनों को सौंप दिया है।

Related Articles

Back to top button